{"_id":"5cc59fd8bdec220769792be1","slug":"johnson-and-johnson-refuse-to-have-harmful-chemicals-in-baby-shampoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने से किया इनकार
Sun, 28 Apr 2019 06:13 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने लोकप्रिय बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन होने की बात को खारिज किया है।
यह भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू में मिला कैंसरकारक फॉर्मल्डिहाइड
राजस्थान सरकार की जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने कंपनी के बेबी शैम्पू में फॉर्मलडिहाइड मिलने की बात कही थी। लेबोरेटरी की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जॉनसल एण्ड जॉनसन बेबी शैम्पू की बिक्री रोकने तथा भंडार से हटाने को कहा था।
एनसीपीसीआर ने कहा है कि परीक्षण रिपोर्ट में जॉनसन एण्ड जॉनसन बेबी शैंपू में फार्मलडिहाइड की मौजूदगी का पता चला है।
हालांकि, कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे शैम्पू की बिक्री रोकने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। कंपनी ने प्रयोगशाला में हुए परीक्षण के अंतरिम परिणाम को स्वीकार करने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन
कंपनी के चार हजार करोड़ रुपये के बेबी केयर बाजार में भारत की करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
कंपनी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय प्राधिकरणों को बता दिया है कि हम अपने उत्पादों में फॉर्मलडिहाइड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम ऐसे किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करते हैं जो कुछ समय बाद फॉर्मलडिहाइड छोड़ता हो।’’