फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joe Biden 'very humble', says Indian priest after holding communion service for US president

G-20: अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए आयोजित की गई प्रार्थना सभा, भारतीय पादरी ने कहा- बाइडन बहुत विनम्र व्यक्ति

Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
सार

G-20: फादर निकोलस डायस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक 'बहुत ही विनम्र' व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी दादी का उनके जीवन में बहुत प्रभाव था।

विज्ञापन
Joe Biden 'very humble', says Indian priest after holding communion service for US president
Father Nicholas Dias and President Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली महाधर्मप्रांत के धर्मविधि आयोग के सचिव फादर निकोलस डायस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक 'बहुत ही विनम्र' व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी दादी का उनके जीवन में बहुत प्रभाव था। उन्होंने दो दिवसीय G-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को एक होटल में बाइडन के साथ मुलाकात की, जहां पवित्र भोज सभा का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन

उन्होंने G-20 शिखर सम्मेलन और भारत व अमेरिका दोनों की सफलता के लिए प्रार्थना की। फादर डायस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 'बहुत विनम्र'व्यक्ति हैं और उन्होंने प्रार्थना के लिए समय निकालने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाइडन ने उन्हें उन पर ईसाई धर्म के प्रभाव और संत पापा फ्रांसिस के साथ उनकी निकटता के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फादर डायस ने कहा, हमने एक छोटी सी बातचीत की, जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दादी का उनके जीवन और उनके कैथोलिक पालन-पोषण में बहुत प्रभाव था। पादरी ने उनके साथ गोवा एक व्यंजन बेबिंका भी साझा किया, जिसे वह अपने साथ ले गए थे। 
 

विज्ञापन

बैठक समाप्त होने से पहले बाइडन ने फादर डायस को राष्ट्रपति की मुहर संख्या 261 सौंपी। फादर डायस ने कहा कि इसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बाइडन को पुराने गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों और तटीय राज्य में अगले साल होने वाली दस साल की प्रदर्शनी के बारे में भी बताया। फादर डायस ने राष्ट्रपति बाइडन से यह भी कहा कि सेंट फ्रांसिस जेवियर उनके पेशे के पीछे की प्रेरणा थे।
 

पादरी ने कहा, 'मैंने बाइडन से यह भी कहा कि मैं दो संतों मदर टेरेसा और पोप जॉन पॉल द्वितीय का करीबी हूं। फादर डायस ने याद किया कि जब पोप ने नई दिल्ली में 'एक्लेसिया डी एशिया' दस्तावेज जारी किया था तब वह उनके साथ थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed