फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jobs near me is searched by mostly Indians said Google’s Year in Search results

भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया 'जॉब्स नियर मी' 

Thu, 13 Dec 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Jobs near me is searched by mostly Indians said Google’s Year in Search results
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ जॉब्स नियर मी

भारतीयों ने गूगल पर सबसे 'ज्यादा जॉब्स नियर मी' सर्च किया है। बीते साढ़े चार सालों में इस वाक्य को सबसे अधिक सर्च किया गया है। गूगल ईयर इन सर्च के रिजल्ट के मुताबिक 2018 में टॉप 10 में सबसे अधिक सर्च 'नियर मी' कैटेगरी में हुए हैं।  


loader

अगर जनवरी 2004 से दिसंबर 2018 के बीचे के ग्राफ को देखें तो ये वाक्य जनवरी 2004 से मई 2014 के बीच काफी हद तक सपाट था। लेकिन 2014 के बाद ये ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया।

मई 2014 में सर्च हुए 'जॉब्स नियर मी' वाक्य में लोगों की पसंद को 1 नंबर से इंगित किया गया। ये नंबर जून 2014 में बढ़कर 2 पर पहुंच गया। अप्रैल 2017 में ये नंबर 17 पर, अगस्त 2017 में 50 पर, अप्रैल 2018 में 88 और जुलाई 2018 में 100 पर पहुंच गया।

इन नंबरों से ये स्पष्ट रूप से पता नहीं चलता है कि ये सर्च कितनी बार किया गया लेकिन लोगों की सर्च पसंद इन नंबरों से स्पष्ट होती है। गूगल पर 100 नंबर को लोकप्रियता के मामले में सबसे ऊपर माना जाता है। 50 नंबर को कम लोकप्रिय और 0 को बिल्कुल लोकप्रिय नहीं माना जाता है। 

जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक बार से ये वाक्यांश शहरी और औद्योगिक केंद्रों में सर्च किया गया। सबसे ज्यादा ये सर्च सिकंदराबाद, नवी मुंबई, थाणे, फरीदाबाज, गाजियाबाद, विशाखापटनम, बंगलूरू, हैदराबाद और गुरुग्राम में की गई। 'नियर मी' की सर्च 4-5 सालों में अधिक बढ़ी है। जैसे 'मोबाइल स्टोर नियर मी', 'सुपरमार्केट नियर मी', 'गैस स्टेशन नियर मी'।

अप्रैल 2018 में गूगल ने नौकरी ढूंढने के लिए जॉब सर्च टूल लांच किया था। गूगल ने ये टूल लांच करते वक्त कहा था कि 2017 के आखिर में नौकरी से संबंधित सवालों को सबसे अधिक बार सर्च किया गया था। जिनमें से 50 फीसदी से अधिक भारतीयों ने पूछे हैं। यहां अधिकतर जनसंख्या मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed