फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Assembly Election 2024: promises former CM Champai Soren If BJP comes to power, tribals will get the

Jharkhand Election: 'भाजपा सत्ता में आई तो वापस मिलेगी आदिवासियों की जमीन', पूर्व CM चंपई सोरेन का वादा

Tue, 29 Oct 2024 01:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 01:58 AM IST
सार

Jharkhand Election: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने चुनाव से पहले जनता को एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आती है तो आदिवासियों की कथित तौर पर हड़पी गई जमीन उनको वापस लौटा दी जाएगी।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: promises former CM Champai Soren If BJP comes to power, tribals will get the
चंपई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राज्यभर की राजनीति में गर्माहट है। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को कहा कि आदिवासियों को बांग्लादेशी घुसपैठियों की साजिश से बचाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो आदिवासियों की कथित तौर पर हड़पी गई जमीन उनको वापस लौटा दी जाएगी। बता दें कि अगस्त में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सोरेन सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


जनसभा में सोरेन ने किया वादा
चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि सिदो-कान्हो, चांद-वैराभ, फूलो-झानो और बाबा तिलका मांझी जैसे महापुरुषों ने हमारी जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और शहीद हो गए। अब घुसपैठिए उस जमीन को हड़प रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चुनाव में सत्ता में आती है तो पारंपरिक सामुदायिक संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई जाएगी और अवैध रूप से हड़पी गई आदिवासी जमीनों को असली मालिकों को लौटाया जाएगा। बता दें कि झारखंड चुनाव में भाजपा के प्रमुख मुद्दे बांग्लादेशियों की कथित घुसपैठ, स्थानीय आदिवासी महिलाओं से उनकी शादी और आदिवासियों की जमीन हड़पना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन का आरोप
सोरेन ने दावा किया कि बांग्लादेशियों की घुसपैठ के कारण कई गांवों में आदिवासियों का अस्तित्व मिट चुका है और आदिवासी महिलाओं की गरिमा खतरे में है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने आदिवासियों के धार्मिक स्थलों पर भी कब्जा कर लिया है।


झारखंड में संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम के अनुसार, गैर-आदिवासी लोग आदिवासियों से जमीन नहीं खरीद सकते। इसी बात का हवाला देते हुए चंपई सोरेन ने राज्य सरकार से पूछा कि ये कथित घुसपैठिए जो मुख्य रूप से संथाल परगना क्षेत्र में बसे है आदिवासियों की जमीन कैसे हड़प रहे हैं? बता दें कि राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed