{"_id":"5a54715c4f1c1b5c0c8b7718","slug":"jet-airways-sacks-two-pilots-who-fought-in-cockpit-on-london-mumbai-flight-on-january-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज ने फ्लाइट में भिड़ने वाले 2 पायलट को नौकरी से निकाला, जांच के बाद लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेट एयरवेज ने फ्लाइट में भिड़ने वाले 2 पायलट को नौकरी से निकाला, जांच के बाद लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल के दिन लंदन से मुंबई आने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट में एक पुरुष पायलट और महिला को-पायलट आपस में भिड़ने के मामले में जेट एयरवेज ने अपने दो पायलट को नौकरी से हटा दिया है। इस मामले में जेटएयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, 'लंदन से मुंबई आने वाली फ्लाइट 9W 119 में दोनों पायलटों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। इस मामले में रिव्यू करने के बाद उन दोनों पायलट को नौकरी से हटा दिया गया है।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- जेट एयरवेज की एयर होस्टेस 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार, बाहर भेजने की थी साजिश
विज्ञापन
दरअसल, इस मामले में जेट एयरवेज की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था कि इस घटना को डीजीसीए को रिपोर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया। घटना के बाद ही दोनों पायलटों पर इंटरनल इन्वेस्टिगेशन बिठाई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि 1 जनवरी 2018 को लंदन से मुंबई आने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट में एक पुरुष पायलट और महिला को-पायलट आपस में भिड़ गए थे। इस मामले को सामने आने के बाद पायलट का लाइसेंस कैंसल कर दिया गया था। वहीं को-पायलट को ड्यूटी से हटाया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों पायलटों के बीच फ्लाइट के टेक-ऑफ के समय लड़ाई शुरु हुई थी।