फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jessica Lal murder case: Convict moves Delhi high court for premature release

जेसिका लाल मर्डर केस : मनु शर्मा ने जल्द रिहाई के लिए दिल्ली सरकार के निर्णय को कोर्ट में दी चुनौती

Mon, 21 Jan 2019 03:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 21 Jan 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Jessica Lal murder case: Convict moves Delhi high court for premature release

नैना साहनी हत्याकांड में दोषी सुशील शर्मा की रिहाई के बाद मॉडल जेसिका लाल हत्या मामले में दोषी सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा ने भी जल्द रिहाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर 2018 को सुशील शर्मा को 23 साल की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया था। हालांकि सजा माफी बोर्ड ने सुशील शर्मा के आग्रह को ठुकरा दिया था। 

विज्ञापन


 न्यायमूर्ति नजमी वजीरी के समक्ष मनु शर्मा की याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है। मनु शर्मा ने अधिवक्ता अमित साहनी के जरिये याचिका दायर कर सजा माफी बोर्ड के 4 अक्तूबर और दिल्ली सरकार के सात दिसंबर 2018 के निर्णय को चुनौती देते हुए रद्द करने की मांग की है। बोर्ड ने मनु शर्मा के आवेदन को खारिज कर दिया था और दिल्ली सरकार ने उसे सही ठहराया था।  
विज्ञापन


पेश याचिका में कहा गया है कि मनु शर्मा बिना छूट के 15 साल तथा पेरोल व फरलो के साथ 20 साल की सजा काट चुका है। इसके मद्देनजर वह जेल से जल्द रिहाई का हकदार है। याची का कहना है वह जल्द रिहाई की सभी शर्तें पूरी करता है, लेकिन इसके बाद भी बोर्ड ने अनुचित व पक्षपातपूर्ण तरीके से उसका आवेदन खारिज कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महरौली स्थित फार्म हाउस पर 30 अप्रैल 1999 की रात बीना रमानी के रेस्टोरेंट में जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को निचली अदालत नेे बरी कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे 2006 में हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर 2010 में अपनी स्वीकृति दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed