{"_id":"5888efd54f1c1b5222cf4a0d","slug":"jeevan-raksha-padaks-to-be-awarded-to-36-people-including-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 36 बहादुर लोगों को दिया जाएगा ‘जीवन रक्षा पदक’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 36 बहादुर लोगों को दिया जाएगा ‘जीवन रक्षा पदक’
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
लोगों के जीवन को बचाने के विलक्षण मानवीय आचरण के लिए देश भर से 36 लोगों को जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जाता है और यह तीन श्रेणियों सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के रूप में प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
इस पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों में सबसे अधिक पांच-पांच उत्तर प्रदेश और केरल से, चार-चार मिजोरम, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से और दो-दो कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से शामिल हैं। इसके अलावा इस पुरस्कार के लिए एक-एक व्यक्ति को असम, मेघालय, मणिपुर, ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, सिक्किम और जम्मू कश्मीर से चुना गया है। इस पुरस्कार के तहत मेडल, गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और धन के रूप में एक मुश्त राशि का डिमांड ड्राफ्ट विजेता को उनकी राज्य सरकार प्रदान करेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वेदमित्र चौधरी को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया है। उत्तम जीवन रक्षा पदक उत्तर प्रदेश के ही शिवांश सिंह को मरणोपरांत मिला है। हरियाणा के दारा सिंह, हिमाचल प्रदेश के दिनेश कुमार, जम्मू-कश्मीर के अलताफ अहमद खान और यूपी की नाजिया, अनूप मिश्रा और कपिल सिसौदिया को जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन