शर्मनाक: तेजस ट्रेन में अंडरवियर-बनियान में घूमने वाले JDU MLA के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सहयात्रियों को दी थी धमकी
एएनआई से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, वास्तविक में हम चड्ढी-बनियान में थे। क्योंकि जैसे ही ट्रेन में चढ़े, मेरा पेट खराब हो गया। मैं जो बोलता हूं सच बोलता हूं। झूठ में बोलता नहीं हूं। झूठ बोलने से मुझे फांसी नहीं लग जाएगी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चड्डी-बनियान में घूमने वाले जनता दल यूनाइडेट के विवादास्पद विधायक गोपाल मंडल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनके चार सहयोगियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। विधायक पर यह एफआईआर नई दिल्ली के जीआरपी थाने में दर्ज हुई है, जिसे उस ट्रेन में यात्रा कर रहे बिहार के जहानाबाद के हुलासपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद पासवान की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर 22 में यात्रा कर रहे गोपाल मंडल रात करीब 8.26 बजे शराब पीकर अंडरवियर और बनियान में घूमने लगे थे। लेकिन जब सहयात्रियों ने उनसे गमछा लपेटने को कहा तो वे बदतमीजी पर उतर आए।
अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में रहने वाले विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) राजेन्द्र नगर (पटना) से नई दिल्ली को जाने वाली 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस (Tejas Rajdhani Express) में गोपाल मंडल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान वे कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में घूमते दिखे। उनकी इस हरकत पर सहयात्रियों ने आपत्ति जताई, तो विधायक मारपीट पर उतारू हो गए और गोली मारने की भी धमकी दे डाली। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद आरपीएफ की टीम ने मामले को शांत करने की कोशिश की। यह घटना दिलदारनगर स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के जिस कोच में में सफर कर रहे थे। उसी कोच में कई लोग अपने परिवार सहित नई दिल्ली जा रहे थे। तभी जेडीयू विधायक कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में घूमते देखा गया। गोपाल चड्ढी-बनियान में टॉयलेट गए थे। जिसके बाद कई सहयात्रियों ने आपत्ति जताई और महिला यात्री साथ में होने का हवाला दिया।
इस घटना पर जब अमर उजाला ने विधायक के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।
विधायक पर आरोप है कि विरोध के बाद वे गुस्से में सहयात्री को मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सहयात्री ने ये आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है, जिसकी उन्होंने आरपीएफ से शिकायत की। शिकायत के बाद उनका कोच बदल दिया गया।
हालांकि बाद में एएनआई से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, वास्तविक में हम चड्ढी-बनियान में थे। क्योंकि जैसे ही ट्रेन में चढ़े, मेरा पेट खराब हो गया। मैं जो बोलता हूं सच बोलता हूं। झूठ में बोलता नहीं हूं। झूठ बोलने से मुझे फांसी नहीं लग जाएगी।