फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS leader Kumaraswamy behind circulation of explicit videos, alleges Deputy CM Shivakumar

Karnataka: 'प्रज्ज्वल से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल होने के पीछे कुमारस्वामी', डीके शिवकुमार ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 08 May 2024 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 May 2024 03:14 PM IST
सार

कुमारस्वामी के भतीजे और 33 साल के जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक गलियारे में तूफान ला दिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
JDS leader Kumaraswamy behind circulation of explicit videos, alleges Deputy CM Shivakumar
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अश्लील वीडियो वायरल करने के पीछे कुमारस्वामी का हाथ बताया। साथ ही जेडीएस नेता को ब्लैकमेलिंग का राजा और कहानी के प्रमुख, निर्देशक और निर्माता भी कहा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कुमारस्वामी को मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी किए जाने की मांग की और उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बताया।  

यह है मामला
बता दें, कुमारस्वामी के भतीजे और 33 साल के जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक गलियारे में तूफान ला दिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार ने मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जबकि भाजपा और एनडीए के सहयोगी जेडीएस ने मांग की है कि इसे सीबीआई को सौंपा जाए।
विज्ञापन


कुमारस्वामी पेन ड्राइव मामले के बारे में सब कुछ जानते हैं
शिवकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कुमारस्वामी पेन ड्राइव मामले के बारे में सब कुछ जानते हैं। एक वकील (देवराजे गौड़ा) और अन्य लोग बोल रहे हैं। कुमारन्ना (कुमारस्वामी) मेरा इस्तीफा चाहते हैं, ऐसा लगता है कि वोक्कालिगा नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा है। मुझे इस्तीफा देने दीजिए, जैसा वह ऐसा चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'एक के बाद एक (राजनीतिक रूप से) खत्म करना उनका (कुमारस्वामी) काम है। कुमारस्वामी ब्लैकमेल के बादशाह हैं। वह सभी कोअधिकारियों, राजनेताओं को धमकी दे रहे हैं। इसके सिवा उनके पास और क्या करने के लिए है? उन्हें करने दीजिए, इन सब पर चर्चा करने का समय है, विधानसभा में चर्चा करते हैं।'

कुमारस्वामी ने लगाए थे आरोप
इससे पहले कुमारस्वामी ने मंगलवार को दावा किया था कि उनके भतीजे, लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के यौन शोषण के वीडियो वाले 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले बांटे गए थे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पर साजिश का आरोप लगाया था। 


पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रज्ज्वल के खिलाफ कई महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपों की जांच के लिए 28 अप्रैल को कांग्रेस सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी बदनाम करने की मांग की थी, क्योंकि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उनके साथ वीडियो वायरल होने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed