{"_id":"641da35793445800e9035b03","slug":"jds-leader-former-karnataka-cm-hd-kumaraswamy-meets-west-bengal-cm-tmc-leader-mamata-banerjee-in-kolkata-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले कुमारस्वामी, राहुल की सदस्यता जाने पर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले कुमारस्वामी, राहुल की सदस्यता जाने पर कही यह बात
Fri, 24 Mar 2023 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banejee, HD KumarSwamy
- फोटो : ANI
जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। बैठक के बाद कुमारस्वामी ने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हर कोई जानता है कि केंद्र सरकार कैसा व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार की शाम को बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्य खत्म होने का बाद हुई। दोनों में क्या बात हुई यह तो अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर बंगाल की मुख्यमंत्री ने तीन क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों से मुलाकात कर चुकी हैं। वे शुक्रवार को ही ओड़िशा से लौटकर आई हैं, जहां उन्होंने वहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। इससे पहले वे कोलकाता में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुकी हैं। इस दौरान दोनों ने ही भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाकर चलने की बात कही थी।
विज्ञापन
जानकार मान रहे हैं कि अगले कुछ माह में ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके बाद फिर 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इस बीच दक्षिण और पश्चिमी के नेताओं की इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एचडी कुमारस्वामी शुक्रवार की शाम को विशेष विमान से कोलकाता पहुंचे। कोलकाता एयरपोर्ट से वह सीधे कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे और वहां दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बैठक हुई। हालांकि बैठक के बाद किसी ने भी मीडिया को संबोधित नहीं किया।
ममता ने नाम लिए बिना की निंदा
बंगाल की मुख्यमंत्री ने और एचडी कुमारस्वामी की बैठक हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने की पृष्ठभूमि में हुई। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद भाजपा पर लगातार विरोधी हमले कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसकी निंदा की है, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है।