फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jayalalithaa abroad for treatment were thwarted: Panneerselvam

पन्नीरसेल्वम का आरोप, 'अम्मा' को इलाज के लिए विदेश ले जाने की नहीं दी अनुमति

Sat, 04 Mar 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sat, 04 Mar 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
jayalalithaa abroad for treatment were thwarted: Panneerselvam
पन्नीरसेल्वम (फाइल फोटो)

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को जयललिता की मौत को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। अम्मा के इलाज की मेडिकल जांच को लेकर उन्होंने एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव डाला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम जयललिता को बीमारी के दौरान इलाज के लिए विदेश नहीं ले जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने जयललिता की मौत को लेकर जांच की बात कही थी। 
विज्ञापन


कांचीपुरम जिले अपने आवास पर एआईडीएमके कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद मीडिया को बताया कि 'अम्मा का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनसे मुलाकात की थी जिसके बाद ही मैंने वीके शशिकला और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोला था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'अस्पताल में भर्ती होने से पहले जयललिता को किसी ने मारा था धक्का'

jayalalithaa abroad for treatment were thwarted: Panneerselvam
जयललिता

उन्होंने जांच की मांग पूरी ने होने पर  8 मार्च को 5 बजे से समर्थकों द्वारा भूख हड़ताल चेतावनी दी है। उन्होंने आगे बताया कि अम्मा को विदेशी इलाज मुहैया करवाने के लिए उनकी कई बार डॉक्टरों से बातचीत हुई। डॉक्टरों ने कहा था कि वह इस हालात में हैं कि उन्हें विदेश ले जा सके, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिल सकी।

इससे पहले गुरुवार को एआईडीएमके नेता और सूबे के पू्र्व स्पीकर पीएच पांडियन ने आरोप लगाया था कि पिछले साल 22 सितंबर को जयललिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उससे पहले उन्हें किसी ने धक्का मारकर गिरा दिया था। उसके बाद किसी को पता नहीं चला कि अम्मा को क्या हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed