फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaya's niece deepa hints at political debut, difficulties increased for Sasikalaa

जयललिता की भतीजी ने दिए राजनीति में आने के संकेत

Sun, 11 Dec 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Jaya's niece deepa hints at political debut, difficulties increased for Sasikalaa
शशिकला और दीपा

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद AIDMK में शक्ति संघर्ष साफ नजर आ रहा है। जहां शनिवार को पार्टी के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने शशिकला से पार्टी की बारडोर संभालने का आग्रह किया तो वहीं दूसरी ओर जयललिता की भतीजी ने इस बात पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


जयललिता की भतीजी दीपा ने इस फैसले को 'दुर्भाग्यपूर्ण' कहा है। पार्टी के एक धड़े में शशिकला को लेकर चल रहे असंतोष को दीपा के बयान ने हवा दे दी है। कहा जा रहा है पार्टी का एक बड़ा धड़ा ये नहीं चाहता कि शशिकला को कमान सौंपी जाए।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जयललिता के भाई जयकुमार की बेटी दीपा जयकुमार ने पार्टी के भविष्य को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। दीपा ने कहा है कि इससे पार्टी में असंतोष फैलेगा। कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके हैं तो राजनीति में आाना कोई गलत नहीं: दीपा

Jaya's niece deepa hints at political debut, difficulties increased for Sasikalaa

दीपा ने अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि 'पक्के तौर पर लोग इस फैसले से उत्साहित होने वाले नहीं हैं।' जब दीपा से सवाल किया गया कि क्या वो राजनीति में कदम रखेंगी। तो उन्होंने साफ किया कि 'अगर मौके हैं तो राजनीति में आाना कोई गलत नहीं है।'

दीपा ने साफ शब्दों में खुद की राजनीति में दावेदारी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'लोकतंत्र में सबसे अच्छा ये होता है कि आप फैसला जनता के हाथ में छोड़ दें। पार्टी के नेताओं को लोगों की बात सुननी चाहिए और इसी आधार पर भविष्य का फैसला करना चाहिए।

दीपा ने उन दावों को सिरे से नकार दिया जिसमें कहा गया था कि जयललिता ने खुद शशिकला या उनके रिश्तेदार को अपना राजनैतिक वारिस चुना। दीपा कहती हैं कि मेरी बुआ ने उन्हें उल्टा राजनीति से दूर रखा। उन्होंने बुआ के पीठ पीछे बहुत कुछ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed