{"_id":"63fab5dfc39a79e4450356d4","slug":"jawan-missing-in-1965-war-son-lodged-in-pakistan-jail-pleads-for-release-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: 1965 के युद्ध में लापता जवान पाक जेल में बंद, बेटे ने लगाई रिहाई की गुहार, पढ़ें देश की अन्य खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: 1965 के युद्ध में लापता जवान पाक जेल में बंद, बेटे ने लगाई रिहाई की गुहार, पढ़ें देश की अन्य खबरें
Sun, 26 Feb 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:59 AM IST
सार
युद्ध में शामिल भारतीय सेना के एक जवान आनंद पत्री आज भी पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद हैं। मामले की जानकारी मिलते ही इनके 65 वर्षीय बेटे बिद्याधर पत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इनके पिता को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराया जाए।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1965 में भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए थे और कई लापता हो गए थे। इस युद्ध में शामिल भारतीय सेना के एक जवान आनंद पत्री आज भी पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद हैं। मामले की जानकारी मिलते ही इनके 65 वर्षीय बेटे बिद्याधर पत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इनके पिता को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराया जाए। आनंद पत्री 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बंगाल रक्षा रेजिमेंट में सिपाही के रूप में कार्यरत थे, जब वे लापता हुए थे उनका परिवार ओडिशा के भद्रक जिले के धामनगर ब्लॉक में रहता था। बिद्याधर ने बताया कि उन्हें 2003 में पिता के पाकिस्तान की जेल में बंद होने के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा, पिता की तलाश में मदद के लिए हर दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन कोई समर्थन नहीं मिला।
तेजस : पहली बार विदेशी सैन्य अभ्यास में होगा शामिल
भारतीय वायु सेना के पांच तेजस हल्के युद्धक विमान (एलसीए) संयुक्त अरब अमीरात में एक बहुपक्षीय वायु अभ्यास में भाग लेंगे। इस स्वदेशी लड़ाकू विमान का विदेशी धरती पर यह पहला सैन्य अभ्यास होगा। इसमें 110 वायु योद्धा शामिल हैं। डेजर्ट फ्लैग अभ्यास में तेजस के अलावा भारत के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भी शामिल होंगे। एजेंसी
लंबित मामलों के लिए जज नहीं, सिस्टम की चूक जिम्मेदार : रिजिजू
उदयपुर। लंबित मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा, यह जजों की नहीं बल्कि व्यवस्था की चूक है।
विज्ञापन
सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए और कदम उठा रही है। रिजिजू उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में भारत के विधि आयोग के ‘भारत में सतत विकास: उदय एवं कानूनी परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। रिजिजू ने कहा, हम ऐसे तंत्र की ओर आगे बढ़ रहे हैं जिसकी देश को जरूरत थी। सरकार ने पुराने और गैरजरूरी कानूनों को खत्म कर अदालतों के बुनियादी ढांचे में सुधार किया है।
चीनी मिल से उगाही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हसन पर मुकदमा
कोल्हापुर की एक चीनी मिल से धन उगाही के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता हसन मुशरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुकदमा कोल्हापुर के संतानी घोड़पांडे चीनी मिल की तरफ से मुरगुड़ थाने में दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नेता ने चीनी मिल सदस्यों से 10-10 हजार रुपये की मांग की थी और कहा था कि जो रुपये नहीं दे सकते वे उतने की चीनी दे दें। चीनी मिल में 40,000 सदस्य हैं। इस प्रकार यह रकम 40 करोड़ बैठती है।
हुगली नदी में डूबा बांग्लादेश का मालवाहक पोत, नौ को बचाया
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के निश्चिंतपुर में दूसरे जहाज से हुई टक्कर के बाद फ्लाई ऐश लेकर बांग्लादेश जा रहा मालवाहक पोत हुगली नदी में डूब गया। निश्चिंतपुर और कोलकाता के बीच की दूरी 60 किमी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया गया। टक्कर के बाद जहाज का एक हिस्सा डूब गया और इंजन के कमरे में पानी प्रवेश कर गया है। जहाज की अभी भी मरम्मत की जा सकती है।
शिवमोगा हवाईअड्डे का कल उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक का एकदिवसीय दौरा करेंगे और शिवमोगा में हवाईअड्डे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें शिवमोगा और बेलगावी जिलों में स्मार्ट सिटी, रेलवे और सड़क, जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण जल संपर्क परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान वह पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त भी जारी करेंगे। शिवमोगा में नया हवाईअड्डा लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।