फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jap chief pappu yadav reached saran with team of drivers after rudi says ambulance standing due to not having driver

आरोप: भाजपा सांसद के कार्यालय में मिलीं एंबुलेंस, पप्पू यादव बोले- किसके कहने पर इन्हें छिपाया, जांच हो

Sat, 08 May 2021 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 05:47 PM IST
सार

दरअसल, कोरोना काल में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव बिहार में मरीजों की मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में वह कभी अस्पताल पहुंचते हैं तो कभी प्रशासन के सामने होते हैं। शनिवार को वो छपरा पहुंचे। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस खड़ी देख भड़क गए।
 

विज्ञापन
Jap chief pappu yadav reached saran with team of drivers after rudi says ambulance standing due to not having driver
जाप अध्यक्ष पप्पू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय पर एक साथ खड़ी कई एंबुलेंस पर राजनीति गरमाती जा रही है। राजीव प्रताप रूडी ड्राइवरों की कमी को लेकर एंबुलेंस खड़ी होने की दलील दे रहे हैं। वहीं जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने ड्राइवरों की पूरी फौज को एक साथ मीडिया के सामने खड़ी कर दी और दावा किया कि उनके पास 40 ड्राइवर हैं, सभी चालक अनुभवी और तेज तर्रार हैं। ये सभी एंबुलेंस चलाने के लिए उपयोगी हैं। सभी का नाम आज सरकार के पास भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


राजीव प्रताप रूडी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस हैं खड़ी
दरअसल, कोरोना काल में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव बिहार में मरीजों की मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में वह कभी अस्पताल पहुंचते हैं तो कभी प्रशासन के सामने होते हैं। शनिवार को वो छपरा पहुंचे। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस खड़ी देख भड़क गए।
विज्ञापन


पप्पू यादव ने जांच की मांग की
पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में एंबुलेंस की कमी है और  यहां ऐसे ही रखी गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने ट्वीट कर भाजपा सांसद पर तीखा हमला बोला। पप्पू यादव ने ट्वीट किया कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी जी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस बरामद! सांसद विकास निधि से खरीदा गया एंबुलेंस किसके निर्देश पर यहां छिपाकर रखा गया है, इसकी जांच हो। सारण डीएम, सिविल सर्जन यह बताएं! बीजेपी जवाब दे!” 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed