फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jamtara boat accident: CM announce 4 lakh rupees to given to families who lost their family member

Jamtara Boat Accident: मुख्यमंत्री ने किया एलान, नाव पलटने से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये

Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
सार

विधानसभा सत्र के दौरान निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Jamtara boat accident: CM announce 4 lakh rupees to given to families who lost their family member
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जामताड़ा जिले में बराकर नदी में नाव पलटने से जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। 24 फरवरी की शाम को जामताड़ा-धनबाद सीमा पर बराकर नदी में बरबेंदिया पुल के समीप नाव पलट गई थी। हादसे में कई लोग लापता हो गए थे। अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक दुर्घटना के समय नाव में 17 लोग सवार थे, जिनमें से पांच को बचा लिया गया था। वहीं, विपक्षी दलों के कई नेताओं का कहना था कि अगर नदी पर बारबेंडिया पुल चालू होता तो दुर्घटना से बचा जा सकता था। पुल की मरम्मत का काम पूरा नहीं होने की वजह से ही लोग नदी पार करने के लिए जलमार्ग का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा विधायक की मांग के मुताबिक सरकार जल्द ही नदी पर पुल के निर्माण के लिए अध्ययन करेगी। इसके आधार पर ही पुल का आकार और बजट तय किया जाएगा।

दुर्घटना के बाद से ही रांची और देवघर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें लापता हुए लोगों का पता लगाने में जुटी हुई थीं। गौरतलब हो कि 2009 में आई बाढ़ के चलते बारबेंडिया पुल के दो स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गए थे।

सेनगुप्ता ने आगे कहा कि 2014 में राज्य सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम ने मुल्यांकन करने के लिए साइट का दौरा किया था। लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed