फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Army Chief and CRPF DG reached the valley, additional security forces may be deployed

जम्मू-कश्मीर: घाटी पहुंचे आर्मी चीफ और सीआरपीएफ डीजी, उतारे जा सकते हैं अतिरिक्त सुरक्षा बल

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

नए आतंकी समूह 'हरकत 313' को उरी क्षेत्र के जल विद्युत संयंत्रों और दूसरे प्रतिष्ठानों पर हमला करने का टास्क सौंपा गया है। हालांकि ऐसे प्रतिष्ठानों पर पहले से ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन अब घाटी में जब से ओवर ग्राउंड वर्कर सक्रिय हुए हैं, हमलों की आशंका बढ़ गई है...

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army Chief and CRPF DG reached the valley, additional security forces may be deployed
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में 'नॉन लोकल' की हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं सुरक्षा एजेंसियां बड़े आपरेशन की तैयारी कर रही हैं। सोमवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे जम्मू पहुंच गए हैं। वे आतंकियों के खिलाफ कश्मीर घाटी में चल रहे आपरेशन का जायजा लेंगे। कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हो रही नॉन लोकल की हत्या के मामलों के मद्देनजर वे सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। दूसरी तरफ सीआरपीएफ डीजी एवं एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कुलदीप सिंह पहले से ही घाटी में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के विभिन्न इलाकों में चल रहे ऑपरेशनों, पाकिस्तान के ओवर ग्राउंड वर्कर्स की तलाश, रेल पुल, पावर स्टेशन एवं जल विद्युत संयंत्रों की चौकसी को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी। संभव है कि इसके लिए घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बल उतारे जाएं।

विज्ञापन

हरकत 313 को जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, घाटी में इस वक्त दो तरफा हमला हो रहा है। एक तो नॉन लोकल को मारा जा रहा है और दूसरी तरफ घने जंगलों में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर में बड़े सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा सकता है, सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे खुफिया इनपुट मिल रहे हैं। नए आतंकी समूह 'हरकत 313' को उरी क्षेत्र के जल विद्युत संयंत्रों और दूसरे प्रतिष्ठानों पर हमला करने का टास्क सौंपा गया है। हालांकि ऐसे प्रतिष्ठानों पर पहले से ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन अब घाटी में जब से ओवर ग्राउंड वर्कर सक्रिय हुए हैं, हमलों की आशंका बढ़ गई है। एयरपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास चौकसी बढ़ाई जा रही है। सेना एवं दूसरे बलों के लिए तैयार की गई इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। कश्मीर घाटी में बड़ा तलाशी अभियान शुरू हो सकता है। ओवर ग्राउंड वर्कर की तलाश के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां घाटी में तैनात की जा सकती हैं। सीआरपीएफ एवं दूसरे बलों को इसके लिए अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed