फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamia Millia Islamia: Ghulam nabi Azad and oppostion hits out at Modi govt

जामिया हिंसा: केंद्र के खिलाफ विपक्ष एकजुट, आजाद बोले- दिल्ली पुलिस कैंपस में कैसे घुसी

Mon, 16 Dec 2019 03:01 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 16 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia: Ghulam nabi Azad and oppostion hits out at Modi govt
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI
नागरिकता संशोधन कानून और इसके विरोध में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ एकजुट हो गया है। जामिया यूनिवर्सिटी सहित कई जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच इसे लेकर आज कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली के कॉन्स्टीटूशन क्लब में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंसा को लेकर कांग्रेस पर लगे आरोप गलत हैं, कांग्रेस हिंसा नहीं करवा रही है। पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, देश में कई जगह इंटरनेट बंद है।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि जामिया में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जामिया यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों को पीटा गया। छात्रों कार्रवाई पूरी तरह गलत है। आजाद ने कहा कि वाइस चांसलर की इजाजत के बिना पुलिस जामिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं कर सकती। अगर इजाजत नहीं मिली थी तो केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने कैंपस में कैसे प्रवेश किया?हम इसकी भर्त्सना करते हैं। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

19 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

वहीं, सीपीआई के डी राजा ने कहा, हमने इस मुद्दे पर 19 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। हमें उम्मीद है कि ये एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। हम सभी सेकुलर और लोकतांत्रिक दलों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

जामिया मिलिया में संग्राम

बता दें कि नागरिकता बिल पास होने और इसके कानून का रूप ले लेने के बाद से ही देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला असम से शुरू हुआ और फिर देश के दूसरे हिस्सा में फैल गया। रविवार को दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान व्यापक हिंसा भी हुई, बसों को जलाया गया।


दिल्ली पुलिस ने कैंपस में प्रवेश करते हुए छात्रों पर कार्रवाई की और करीब पचास छात्रों के हिरासत में लिया। इस दौरान कई छात्रों को चोट भी आई। छात्रों और शिक्षक संघ का आरोप है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई छात्र घायल हो गए। वाइस चांसलर का कहना है कि इस मामले में पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed