{"_id":"59cd938f4f1c1b9f538b4e23","slug":"jaitley-says-government-finalizing-the-electoral-bond-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी बॉन्ड योजना को अंतिम रूप दे रही सरकार : जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनावी बॉन्ड योजना को अंतिम रूप दे रही सरकार : जेटली
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार चुनावी बॉन्ड योजना को अंतिम रूप दे रही है। इस योजना का लक्ष्य चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता लाना है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में ‘इंडिया एट 70 मोदी एट 3.5’ पुस्तक विमोचन समारोह के मौके पर जेटली ने कहा, ‘मैंने इस साल इसकी घोषणा की थी और मैं इसे लागू करने के लिए काफी उत्सुक हूं। यह अंतिम चरण में है। हम कैसे राजनीतिक फंडिंग को वैध करे, ताकि अंडरग्राउंड फंडिंग पर रोक लगे और एक वैकल्पिक तंत्र विकसित हो।’
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जेटली का पलटवार, कहा- वित्त मंत्री के रूप में अपना ही रिकॉर्ड भूल गए हैं सिन्हा
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वर्ष के बजट में जेटली ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके अनुसार प्रस्तावित बॉन्ड एक वचन पत्र के समान होंगे, न कि ब्याज-भुगतान ऋण साधन के रूप में। ये अधिकृत बैंकों द्वारा बेचे जाएंगे और उनकी वैधता की अवधि के भीतर राजनीतिक दलों के अधिसूचित खातों में जमा किए जा सकेंगे।
बॉन्ड में दाता का नाम नहीं होगा और यदि पैसा बैंकों के जरिए ही ट्रांसफर होगा तो यह सुनिश्चित होगा कि केवल टैक्स देने बाद ही पैसा राजनीतिक तंत्र में आएगा।
ये भी पढ़ें- समाज सेवा के नाम पर पहुंचेगी कॉरपोरेट की राजनीतिक फंडिंग