{"_id":"6693c0e95a2eabbfca0a8229","slug":"jaishankar-s-meeting-with-thai-counterpart-contributed-to-strengthening-of-bilateral-ties-mea-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: भारत और थाईलैंड के बीच मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध, विदेश मंत्रियों के बीच बैठक के दौरान हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: भारत और थाईलैंड के बीच मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध, विदेश मंत्रियों के बीच बैठक के दौरान हुआ मंथन
Sun, 14 Jul 2024 05:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:43 PM IST
सार
MEA: विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके थाई समकक्ष मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने व्यापार, संपर्क और निवेश के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि दो दिन पहले दोनों विदेश मंत्रियों ने बिम्सटेक समूह की बैठक के दौरान बातचीत की थी।
विज्ञापन
भारत और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों की बैठक
- फोटो : X / @DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 जुलाई को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा के साथ बैठक की और उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया। इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, भौतिक और वित्तीय कनेक्टिविटी, पर्यटन पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय मामलों, भारत-आसियान, हिंद-प्रशांत और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
भारत-थाईलैंड साझेदारी को मजबूत करने पर मंथन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने आपसी हितों के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों में घनिष्ठ सहयोग के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के दृष्टिकोण के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने भारत-थाईलैंड साझेदारी को मजबूत करने की पारस्परिक इच्छा जताई।
थाईलैंड आसियान में भारत का एक प्रमुख भागीदार
विदेश मंत्रालय ने कहा थाईलैंड आसियान में भारत का एक प्रमुख भागीदार है। वही 10 देशों के आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) समूह के एक प्रमुख सदस्य, थाईलैंड को भारत दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है। वहीं बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक), दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों को बहुआयामी सहयोग के लिए एक साथ लाता है।
विज्ञापन
आपस में मिलती-जुलती है दोनों देश की नीतियां
भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति, जो 2024 में अपने 10वें वर्ष को चिह्नित करती है, थाईलैंड की 'एक्ट वेस्ट' नीति के साथ मिलती-जुलती है। विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री और थाई विदेश मंत्री के बीच बातचीत ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में योगदान दिया है।
बिम्सटेक क्षेत्रीय संगठन का सदस्य भी है थाईलैंड
थाईलैंड बिम्सटेक समूह का सदस्य भी है। बता दें कि बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें 7 सदस्य देश शामिल हैं, इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड है।