फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jai Shri Ram’ to ‘Allahu Akbar’ Slogans fill Lok Sabha as MPs take oath

धर्म की पहचान बताने का अखाड़ा बनी संसद, जय श्री राम के जवाब में गूंजा अल्ला हू अकबर

Wed, 19 Jun 2019 06:53 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jun 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram’ to ‘Allahu Akbar’  Slogans fill Lok Sabha as MPs take oath
Parliament

देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद का निचला सदन सांसद के शपथ ग्रहण के दौरान धर्म की पहचान बताने का अखाड़ा बन गया। ज्यादातर सांसदों ने नियमों के विरुद्घ शपथ लेने के बाद धार्मिक पहचान से जुड़े नारे लगाए। धार्मिक पहचान से जुड़े नारों की मुठभेड़ हुई। जबर्दस्त टोकाटोकी-हंगामे के बीच जय श्री राम के जवाब में अल्ला हू अकबर केनारे लगे।

विज्ञापन


एक सांसद ने संविधान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए वंदेमातरम को इस्लाम के खिलाफ बताया। प्रोटेम स्पीकर को दर्जनों बार शपथ के अतिरिक्त कोई और बात रिकार्ड में न डालने की बात दोहरानी पड़ी। लोकसभा के इतिहास का यह संभवत: पहला मौका था जब शपथ के बाद इतनी बड़ी संख्या में सांसद धार्मिक नारे लगाते दिखे।
विज्ञापन


सत्रहवीं लोकसभा के दूसरे दिन कई बार धार्मिक पहचान से जुड़े नारे विपरीत धर्म के सांसदों को चिढ़ाने केअंदाज में लगाते देखे गए। कई सांसदों ने शपथ के बाद अपनी वैचारिक पसंद बताने के लिए नारों का उपयोग किया। ज्यादातर सांसदों ने शपथ के बाद जयश्रीराम, जय मां काली, जय भीम, जय समाजवाद, राधे राधे, वाहे गुरू दी खालासा वाहे गुरू दी फतेह, अल्ला हू अकबर जैसे नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब लगा अल्ला हू अकबर का नारा

जब भी कोई सदस्य शपथ लेने आता भाजपा के सदस्य जयश्री राम का नारा लगाने लगते। इसी बीच जब बारी असादुद्दीन ओवैसी की आई तो जयश्री राम-वंदे मातरम का नारा तेज हो गया। इसके बाद ओवैसी ने शपथ लेने के बाद अल्ला हू अकबर का नारा लगाया। फिर उनकी भाजपा सदस्यों से नोंकझोंक शुरू हो गई और जयश्री राम का नारा और तेज हो गया। इस पर ओवैसी बोले, अच्छा है मुझे देख कर आपको नारे याद आ रहे हैं।

संविधान जिंदाबाद मगर वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ

इसी दौरान जब बारी संभल के शफीकुर्रहमान बर्क की आई तो फिर से जयश्री राम का नारा तेज हो गया। इस पर शपथ लेने केबाद बर्क की भाजपा सदस्यों से कहासुनी शुरू हो गई। बर्कने कहा कि संविधान जिंदाबाद मगर वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ है। इस पर सदन में शेम शेम के नारे लगे।

राहुल भी नहीं चूके

जयश्री राम-वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी टोकाटोकी करते दिखे। उन्होंने कई सदस्यों को पांच बार भारत माता की जय बोलने की सलाह दी। इस पर सांसद अजय कुमार ने नाराज हो कर कहा कि आपको भी जय बोलना होगा। जवाब में राहुल ने जयहिंद कहा।


राधे-राधे, जय भीम, जय समाजवाद

हेमामालिनी ने शपथ लेने केबाद राधे राधे और कृष्णम वंदे जगत गुरू का नारा लगाया। बसपा सदस्यों ने जयभीम तो सपा के सदस्यों ने जय समाजवाद के नारे लगाए।
 

दर्जनों बार रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश आया 

ज्यादातर सांसदों ने नियमों के विरुद्घ शपथ लेने के बाद धार्मिक पहचान से जुड़े नारे लगाए। धार्मिक पहचान से जुड़े नारों की मुठभेड़ हुई। इस बीच प्रोटेम स्पीकर को दर्जनों बार शपथ के अतिरिक्त कोई और बात रिकार्ड में न डालने की बात दुहरानी पड़ी।

संविधान जिंदाबाद है पर वंदेमातरम इस्लाम विरोधी

संभल के शफीकुर्रहमान बर्क की जब बारी आई तो फिर से जयश्री राम का नारा तेज हो गया। इस पर शपथ लेने के बाद बर्क की भाजपा सदस्यों से कहासुनी शुरूहो गई। बर्क ने कहा कि संविधान जिंदाबाद है, मगर वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ है। इस पर सदन में सेम-सेम के नारे लगे।

वरुण को राहुल ने दी बधाई

वरुण  गांधी जब शपथ ले कर विपक्ष की बेंच पर आए तो उन्हें राहुल गांधी ने बधाई दी। जबकि वरुण ने सोनिया की ओर देख कर हाथ जोड़े और बाद में मेनका के पांव छू कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed