{"_id":"5977024d4f1c1bc22e8b470f","slug":"jai-shri-ram-slogans-chants-during-presidential-oath-by-ramnath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनाथ कोविंद ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, संसद में गूंजे 'जय श्री राम' के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामनाथ कोविंद ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, संसद में गूंजे 'जय श्री राम' के नारे
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : DD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति बन गए हैं। रामनाथ कोविंद जिस समय राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे थे, उसी समय संसद भवन के सेंट्रल हाल में 'जय श्री राम' का नारा भी गूंजा। ये नारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान भी गूंजा था।
रायसीना में राम'राज', कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
आरएसएस कार्यकर्ता से अब 14वें राष्ट्रपति के तौर पर प्रथम नागरिक बने रामनाथ कोविंद ने भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण किए जाने के बाद जैसे ही राष्ट्रगान बजाया गया, इसके तुरंत बाद भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए गए। यह पहली बार नहीं है जब संसद भवन में जय श्री राम का नारा लगाया गया हो। इससे पहले जब भाजपा सदस्यों ने प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी का स्वागत समारोह किया था, उस दौरान भी ऐसी नारेबाजी की गई थी। उस समय जय श्री राम के साथ मोदी-मोदी के भी नारे लगे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनकर दुनिया के दूसरे बड़े महल में रहेंगे कोविंद, मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं
हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि ये नारे किसने लगाए हैं। गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।