फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar tells Mallikarjun Kharge you're No one in my heart, Congress chief responds

नोंकझोंक के बीच धनखड़-खरगे में रोचक चर्चा: सभापति बोले- आप मेरे दिल में नंबर-1, कांग्रेस नेता ने किया कटाक्ष

Tue, 25 Jul 2023 08:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 08:21 PM IST
सार

सभापति के इस बात पर सदन में नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि आपका दिल बहुत बड़ा है...लेकिन वह इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं बल्कि उस तरफ (सत्ता पक्ष) के लिए है।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar tells Mallikarjun Kharge you're No one in my heart, Congress chief responds
जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में हिंसा को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। संसद के मानसून सत्र में भी इस पर हंगामा लगातार जारी है। मंगलवार को भी राज्यसभा में इस पर पक्ष और विपक्ष में खूब खींचतान हुई। जब सदन में ये हो रहा था तभी राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, सदन में जब मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोंकझोंक हो रही थी तभी खरगे ने कहा कि वह भी उन नेताओं में से हैं जिन्होंने मणिपुर पर चर्चा की मांग की है। इस पर सभापति धनखड़ ने जवाब दिया कि सभी लोगों ने मांग की है ऐसे में समय के मुताबिक काम होगा, लेकिन आप मेरे दिल में नंबर एक पर हैं। उनके ऐसा कहते ही सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ठहाके लगाए।

विज्ञापन


इस पर खरगे ने कहा कि मुझे मालूम है कि आपका दिल बहुत बड़ा है, लेकिन इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं बल्कि उस तरफ (सत्ता पक्ष) के लिए है। इसपर धनखड़ ने कहा कि लेकिन हार्ट तो बायीं तरफ होता है न। इस पर खरगे ने हंसते हुए लेकिन आप हमेशा कुछ यूं मुड़ते हैं। इसपर सदन में जोरदार ठहाका लगने लगा।
विज्ञापन


खरगे ने दिया ये जवाब
वहीं, सभापति के इस बात पर सदन में नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं जानता हूं कि आपका दिल बहुत बड़ा है...लेकिन वह इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं बल्कि उस तरफ (सत्ता पक्ष) के लिए है।' इस पर हाजिरजवाबी दिखाते हुए धनखड़ ने कहा कि लेकिन हार्ट तो बाईं तरफ होता है न। उनके इस जवाब को सुनकर सभापति धनखड़ भी बिना हंसे नहीं रह सके। इस दौरान सदन का माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का दिखाई दिया। सभापति और नेता प्रतिपक्ष के बीच ये तब हुआ जब खरगे ने नियम 267 के तहत नियमित कार्यवाही को निलंबित करके मणिपुर पर चर्चा की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में लगे मणिपुर-मणिपुर' के नारे
दोपहर में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर प्रश्नकाल की शुरुआत से ही सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के सदस्यों ने 'मणिपुर-मणिपुर' के नारे लगाए। इस दौरान खरगे ने कहा कि 50 से अधिक सदस्यों ने नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है, लेकिन सरकार तैयार नहीं है। वहीं गोयल ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।


मोदी 'साहब' यहां आकर स्थिति क्यों नहीं बताते?- खरगे
खरगे ने सदन में मोदी की गैरहाजिरी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, जब इतने सारे लोग इस बारे में बात करना चाहते हैं तो वे बात करने को तैयार क्यों नहीं हैं? मोदी ‘साहब’ यहां आकर स्थिति क्यों नहीं समझाते? बाहर, वह ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में बात करते हैं, लेकिन वह सदन में मणिपुर के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed