फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J&K: Three terrorists killed by security forces near Budgam

J&K: आतंकियों से बदला, बडगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, सर्च अॉपरेशन जारी

Wed, 12 Jul 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Wed, 12 Jul 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
J&K: Three terrorists killed by security forces near Budgam
Three terrorists killed by security forces - फोटो : ani
कल शाम से कश्मीर के बडगाम जिले के मागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में जारी मुठभेड़ में जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों ने छुपे हुए तीनों आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। बता दें कि कल शाम से सुरक्षाबलों ने इस पूरे  इलाके को घेर कर रखा था। सुरक्षाबलों की ओर से 8 घंटे चले सर्च अॉपरेशन में यह सफलता मिली है। 
विज्ञापन

मामले में एसएसपी टी सिंह बताया कि अॉपरेशन पूरी रात चला है, जिसमें मारे गए तीन आतंकी बरामद किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनमें से एक आतंकी की पहचान की जा सकी है। उसके पास से 1 एसएलआर और 1 पिस्तौल बरामद की गई है। अभी भी जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां की जांच की जा रही है। 




रेडबुग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी कर सर्च अॉपरेशन चला रहे थे। इस सर्च अॉपरेशन टीम में सीआरपीएफ, सेना की ऐंटी टेरर यूनिट राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने सयुक्त रूप से मिलकर अभियान चला रहे हैं। 

गौरतलब है कि सोमवार शाम अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस और सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी, जिसमें 7 लोग मारे गए और 19 लोग घायल हो गए थे।

मारे गए लोगों में ज्यादातर गुजरात राज्य के थे। इन मारे गए लोगों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इस आतंकी हमले के बाद तीन आतंकियों के एनकाउंटर को जवानों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed