{"_id":"5994f2984f1c1ba9538b4617","slug":"j-k-govt-is-constructing-bunker-at-loc-rajauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर लोगों की मदद के लिए 100 से ज्यादा बंकर बना रही है J&K सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
LOC पर लोगों की मदद के लिए 100 से ज्यादा बंकर बना रही है J&K सरकार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
indo-pak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाक के बीच एलओसी पर आए दिन हो रही है गोलाबारी और सीजफायर उल्लघंन से जम्मू-कश्मीर सरकार ने लोगों के बचाव के लिए एक कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
घाटी के निवासियों पर हमलों का असर ना हो इसके लिए सरकार एलओसी के करीब राजौरी में 100 बंकर बना रही है। सीमा पार से हो रहे मोर्टार हमले में लोगों को बचाने में इन बंकरों से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी के मुताबिक, ये बंकर एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इन निर्माणाधीन बंकरों का दौरा कर काम का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन
चौधरी ने आगे बताया कि एलओसी पर किसी भी तरह की हमले की स्थिति में इन बंकरों में 1200-1500 लोग अपने को सुरक्षित रख सकेंगे। बता दें कि चौधरी की नजर में इन बंकरो पर काम किया जा रहा है।
इसके अलावा चौधरी ने उन इलाकों का भी जायजा लिया है जहां गोलीबारी की घटना ज्यादा हो रही हैं। वहीं, गांववालों को इन बंकरों के बारे में सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 6121 बंकर इस क्षेत्र में बनाए जाने का प्रस्ताव है। इन बंकरों को लोगों की जान बचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द से जल्द से बनाया जा रहा है।