{"_id":"59644a064f1c1b0a378b4640","slug":"j-k-fresh-batch-of-pilgrims-leave-for-the-holy-amarnath-cave-shrine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों के बावजूद आतंक पर भारी आस्था, नहीं रुकी अमरनाथ यात्रा, जत्था रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी हमलों के बावजूद आतंक पर भारी आस्था, नहीं रुकी अमरनाथ यात्रा, जत्था रवाना
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Amarnath cave shrine
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा श्री अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
हमले बाद जम्मू- कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत अन्य नेताओं ने भी गुस्से के साथ हमले की निंदा की है। अनंतनाग में आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों और अमरनाथ यात्रियों की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयी। अमरनाथ यात्रा के लिए लगातार भक्तों के जाने का सिलसिला चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह 3000 से अधिक यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में तनाव और आतंकियों हमलों के बावजूद देश भर से बाबा के दर्शन जा रहे अमरनाथ यात्रियों के जोश पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
Jammu, J&K: Fresh batch of pilgrims leave for the holy Amarnath cave shrine, late night visuals. #AmarnathYatra pic.twitter.com/ypl7EAdV4F
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) 11 July 2017
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा। पीएम ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा और सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा कर रहे अमरनाथ यात्रियों पर हमले से हुई पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस हमले की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए। मेरी संवेदनाएं हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के लिए भी दुआ करता हूं। भारत इस तरह के कायराना हमले करने वालों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा।’