{"_id":"5daf75d78ebc3e93cf658c36","slug":"itc-introduced-world-most-expensive-chocolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की, दाम 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की, दाम 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
Wed, 23 Oct 2019 03:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Oct 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
आईटीसी लोगो
- फोटो : social Media
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह आईटीसी ने मंगलवार को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की। इसकी कीमत 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। आईटीसी ने इस चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है।
विज्ञापन
आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विजिट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राआर्डिनायर पेश की है। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है।
विज्ञापन
आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नयी श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपये होगी।