फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   it raid on dheeraj sahu boudh distillery expedite counting of cash 300 crore recover

IT Raid: कांग्रेस सांसद के ठिकानों से अब तक 300 करोड़ बरामद, और मशीनें मंगवाई गईं, गिनती अभी भी जारी

Sun, 10 Dec 2023 09:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। 

विज्ञापन
it raid on dheeraj sahu boudh distillery expedite counting of cash 300 crore recover
कांग्रेस सांसद धीरज साहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी की गिनती अभी भी जारी है। अब तक 300 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है और नकदी की मात्रा को देखते हुए नोट गिनने वाली और मशीनें और लोग भेजे गए हैं। वहीं इतनी बड़ी मात्रा में कांग्रेस नेता के ठिकानों से नकदी मिलने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


मंगवाई गईं और मशीनें और नोट गिनने के लिए अतिरिक्त लोग लगाए गए
आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमने करीब 40 बड़ी और छोटी मशीनें नोटों की गिनती के लिए लगाई हैं ताकि नोट गिनने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। साथ ही बालांगीर और संबलपुर जिले में एसबीआई बैंक की शाखाओं से अपील की है कि नोटों को गिनने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए। आयकर छापेमारी में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है कि छापेमारी में शामिल आयकर विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि छापेमारी के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे वह बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में हैं, जहां अलमारियों में पैसा भरकर रखा गया था। यह आयकर विभाग की सबसे बड़ी छापेमारियों में से एक मानी जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में बरामद ढाई सौ करोड़ रुपये बालांगीर जिले में कई अलमारियों से मिले और बाकी पैसा बालांगीर में ही तीतलागढ़, संबलपुर और रांची के ठिकानों से बरामद हुए। 
विज्ञापन


बौद्ध डिस्टलरी के ठिकानों पर छापेमारी जारी
बता दें कि आयकर विभाग ने बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर बीते दिनों छापेमारी की थी। यह छापेमारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों के ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ की गई और यह अभी तक जारी है। धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। शनिवार को आयकर विभाग ने धीरज साहू के करीबी और शराब कारोबारी राज किशोर जायसवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कांग्रेस सांसद और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। शुक्रवार की रात बालांगीर में शराब कारोबारी बंटी साहू के घर से 20 बैग भरकर नकदी बरामद हुई है, जिसकी गिनती की जानी है। बंटी साहू, बौद्ध डिस्टलरी के एमडी रितेश साहू का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कांग्रेस सांसद और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। शुक्रवार की रात बालांगीर में शराब कारोबारी बंटी साहू के घर से 20 बैग भरकर नकदी बरामद हुई है, जिसकी गिनती की जानी है। बंटी साहू, बौद्ध डिस्टलरी के एमडी रितेश साहू का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग ने छापेमारी के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और फिलहाल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed