{"_id":"589906e64f1c1bc155378e81","slug":"it-official-hribnsh-kumar-choudhary-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का केस, 12 ठिकानों पर सीबीआई का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आयकर अधिकारी पर भ्रष्टाचार का केस, 12 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने दिल्ली में आयकर आयुक्त के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को 12 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि 1988 बैच के भारतीय राजस्व अधिकारी हरिबंश कुमार चौधरी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौर ने बताया कि सीबीआई की टीम ने 12 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि चौधरी सहायक आयुक्त और आयकर आयुक्त रहते हुए अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जुटाई। चेन्नई, सूरत, सहरसा और दिल्ली में अधिकारी के ठिकानों सहित उसके गांव में भी छापेमारी की गई। सूरत और चेन्नई स्थित दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनका करीबी माना जाता है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन