फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief s somanath said chandrayaan 3 lunar mission aditya l1 solar mission launch in 2023 middle

ISRO: 2023 के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं चंद्रयान 3 और आदित्य एल1, इसरो चीफ बोले- यह एक बड़ी सफलता होगी

Wed, 22 Mar 2023 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Mar 2023 02:39 PM IST
सार

इसरो चीफ ने कहा कि यह अपने आप में बेहद खास मिशन होगा जो सूरज की गतिविधियों का विश्लेषण करेगा। इस मिशन के लिए इंस्ट्रूमेंट्स पहले से ही भेजे जा चुके हैं फिलहाल इसरो इन इंस्ट्रूमेंट्स को सैटेलाइट के साथ एकीकृत करने में जुटा है। 

विज्ञापन
ISRO chief s somanath said chandrayaan 3 lunar mission aditya l1 solar mission launch in 2023 middle
अगस्त में लांच हो सकता है चंद्रयान-3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बुधवार को बताया कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान 3 और पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 को इसी साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्री द्वारा आयोजित चौथी 'इंडियन प्लैनेटरी साइंस कॉन्फ्रेंस' में 'इंडियन कैपेबिलिटीज फॉर स्पेस एंड प्लैनेटरी एक्सप्लोरेशन' विषय पर बोलते हुए एस सोमनाथ ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जानिए क्या बोले इसरो चीफ
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। यह पूरी तरह से एकीकृत हो चुका है। हालांकि अभी कुछ काम किया जाना बाकी है लेकिन कई परीक्षणों के बाद हम मिशन को लेकर विश्वास से भरे हैं। इसरो चीफ ने कहा कि 2023 के मध्य में ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।  पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 पर उन्होंने कहा कि यह अपने आप में बेहद खास मिशन होगा जो सूरज की गतिविधियों का विश्लेषण करेगा। इस मिशन के लिए इंस्ट्रूमेंट्स पहले से ही भेजे जा चुके हैं फिलहाल इसरो इन इंस्ट्रूमेंट्स को सैटेलाइट के साथ एकीकृत करने में जुटा है। आदित्य एल1 मिशन को लेकर एस सोमनाथ ने कहा कि वह इस मिशन को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें विश्वास है कि यह मिशन सफल होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ISRO: 36 उपग्रहों का 26 मार्च को करेगा प्रक्षेपण इसरो, वनवेब ने ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रयान 3 मिशन के लिए अहम होगी लैंडिंग
इसरो के अनुसार, चंद्रयान 3, चंद्रयान 2 का ही अगला प्रोजेक्ट है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं। एस सोमनाथ ने बताया कि यह चंद्रयान 2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान 3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए इंस्ट्रुमेंट बनाए गए हैं, एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है और जिन वजहों से चंद्रयान 2 मिशन असफल हुआ, उन पर फोकस किया गया है। 

आदित्य एल1 से होगा ये अध्ययन
आदित्य एल1 मिशन को लेकर इसरो चेयरमैन ने कहा कि आदित्य एल1 सूर्य के लागरेंगियन पॉइंट तक जाएगा क्योंकि इस पॉइंट पर बहुत ज्यादा डिस्टर्बेंस नहीं होती है और यहां से आदित्य एल1 लंबे समय तक सूरज पर होने वाली गतिविधियों का अध्ययन कर सकेगा। सोमनाथ ने कहा कि हमारा मिशन काफी अनोखा होगा और इससे काफी कुछ जानने को मिल सकता है। आदित्य एल1 मिशन से सूरज पर होने वाले पार्टिकल एमिशन का अध्ययन किया जाएगा और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि सूरज पर होने वाली गतिविधियां अंतरिक्ष के मौसम को किस तरह से प्रभावित करती हैं। मिशन के लिए जो इंस्ट्रुमेंट्स इस्तेमाल किए जाएंगे, फिलहाल उनका परीक्षण चल रहा है। 


जापानी एजेंसी के साथ चांद मिशन पर चर्चा कर रहा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि इसरो ने अपने अंतरिक्ष अभियानों में महत्वपूर्ण सहयोग किया है और वह जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ चंद्रमा पर संभावित मिशन पर भी चर्चा कर रहा है। सोमनाथ ने यह भी कहा कि 2028 तक शुक्र ग्रह का पता लगाने के लिए एक मिशन शुरू करने का एक अच्छा अवसर है।

सोमनाथ भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) में आयोजित चौथे भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन में "अंतरिक्ष और ग्रहों की खोज के लिए भारतीय क्षमता" पर उद्घाटन भाषण दे रहे थे। इसरो प्रमुख ने कहा कि जटिल मिशनों के निर्माण में दुनिया भर के वैज्ञानिक संस्थानों और इसरो के बीच संबंध होना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed