{"_id":"6411f8225cdb4caa400ad04b","slug":"isro-readies-oneweb-satellites-for-march-26-launch-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: 36 उपग्रहों का 26 मार्च को करेगा प्रक्षेपण इसरो, वनवेब ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: 36 उपग्रहों का 26 मार्च को करेगा प्रक्षेपण इसरो, वनवेब ने ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 15 Mar 2023 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:24 PM IST
सार
इससे पहले बीते साल अक्तूबर में ISRO ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से वनवेब द्वारा 36 उपग्रहों के पहले बैच को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इससे LVM-3 का वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा बाजार में प्रवेश हुआ।
विज्ञापन
इसरो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि वह वनवेब द्वारा विकसित 36 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। इन उपग्रहों को वह इस महीने के आखिर में प्रक्षेपित करेगा। ये उपग्रह दुनियाभर में अंतरिक्ष के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
वनवेब ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'भारत से उत्साहित करने वाली खबर आई है, हम वनवेब लॉन्च 18 से पहले अपने 36 उपग्रहों का एक समूह बनाने की पुष्टि करते हैं । हमारा अंतरिक्ष प्रक्षेपण हमारी पहली पीढ़ी के समूह को पूरा करेगा।’
विज्ञापन
वनवेब के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मासिमिलिआनो लादोवाज ने भी इसके लिए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 26 मार्च तारीख तय की गई है। गौरतलब है कि लॉन्च व्हीकल मार्क III के साथ एकीकरण के लिए वनवेब के 36 उपग्रह 16 फरवरी को फ्लोरिडा में उपग्रह निर्माण इकाई से भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन
इससे पहले बीते साल अक्तूबर में ISRO ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से वनवेब द्वारा 36 उपग्रहों के पहले बैच को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इससे LVM-3 का वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा बाजार में प्रवेश हुआ।