फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief s somanath performs Vidyarambham ritual with children on the occasion of Vijayadashmi

Kerala: बच्चों के बीच विद्यारंभम मनाने पहुंचे इसरो प्रमुख, कहा- मैं यहां जीवन भर का अनुभव लेने आया

Tue, 24 Oct 2023 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 24 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

विद्यारंभम के खास मौके पर उपस्थित होकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी जताई है। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि विद्यारंभम एक ऐसा त्योहार है, जिसमें अक्षरों को देवी-देवताओं के तौर पर पूजा जाता हैं।

विज्ञापन
ISRO chief s somanath performs Vidyarambham ritual with children on the occasion of Vijayadashmi
S Somnath - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय आंतरिक्ष एवं अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर केरल के तिरुवनंतपुरम में बच्चों के साथ विद्यारंभम अनुष्ठान मनाया। दरअसल, विद्यारंभम समारोह केरल में छोटे बच्चों को सीखने और ज्ञान की दुनिया से परिचित कराने के लिए नवरात्रि के आखिरी दिन आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन


विद्यारंभम अनुष्ठान में शामिल हुए इसरो प्रमुख
इस खास मौके पर उपस्थित होकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी जताई है। उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, 'मैं यहां सुबह विजय दशमी के मौके पर आया हूं। विद्यारंभम एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हम अक्षरों को देवी-देवताओं के तौर पर पूजते हैं। हम छोटे बच्चों को शिक्षा की दीक्षा देते हैं। हम चाहते हैं कि वह भी गुरुओं द्वारा दी जाने वाली शिक्षा से परिचित हो।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां जीवन भर का अनुभव लेने आया हूं। इस अनुष्ठान का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। जो मैंने अपने माता-पिता और पुर्वजों से सीखा, वहीं मैं आगे इन बच्चों को दे रहा हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सबसे पहले चावल से भरे प्लेट में लिखवाया जाता है फिर जो व्यक्ति बच्चे को लिखना सिखाता है वह सोने की अंगुठी या सिक्के को जीभ पर रखकर उसपर अक्षर लिखता है। यह प्रतीकात्मक तरीके से लिखने और बोलने की शुरुआत को दर्शाता है। तिरुवनंतपुरम में राजभवन में आयोजित इस अनुष्ठान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने छोटे बच्चों को उनके पहले अक्षर लिखने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed