फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli Scientists working on developing quick test kit of Covid-19 to come to India

कोरोना जांच किट: भारत आ रही इस्रायली वैज्ञानिकों की टीम, 30 सेकेंड में परिणाम

Thu, 23 Jul 2020 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Jul 2020 10:24 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी से संयुक्त रूप से लड़ने की कोशिश के तहत इस्रायल एक अनुसंधान टीम को विशेष विमान से भारत भेज रहा है। यह टीम कोरोना की जांच के लिए एक त्वरित जांच किट विकसित करने पर भारतीय वैज्ञानिकों के साथ काम कर रही है। जानकारी के अनुसार यह किट महज 30 सेकेंड में परिणाम दे सकती है। 

विज्ञापन
Israeli Scientists working on developing quick test kit of Covid-19 to come to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्रायली दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में इस्रायल का विदेश, रक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों देशों के बीच एक बड़े कोविड-19 रोधी सहयोग अभियान का नेतृत्व करेगा। इस विमान से मैकनिकल वेंटिलेटर आएंगे, जिसकी इस्रायल ने भारत को निर्यात करने की विशेष अनुमति दी है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘इस्रायली रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तर की अनुसंधान एवं विकास टीम नई दिल्ली आएगी, जो 30 सेकेंड के अंदर कोविड-19 का पता लगाने वाली जांच किट विकिसित करने के लिए भारत के मुख्य वैज्ञानिक के. विजय राघवन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ काम रही है।’

विज्ञापन

तीन बार फोनवार्ता कर चुके हैं मोदी-नेतन्याहू

बता दें कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार टेलीफोन पर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने महामारी से निपटने में परस्पर सहयोग का वादा किया और दोनों देशों के बीच संयुक्त प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस्रायली दूतावास की ओर से जारी इस बयान में इसमें कहा गया है कि भारत के बाजार में इसके विकास और उत्पादन क्षमताओं के दरवाजे खुलने से इन इस्रायली प्रौद्योगिकियों का कम लागत पर बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सकेगा। इन प्रौद्योगिकियों को भविष्य में संयुक्त रूप से तीसरे देश को भी बेचा जा सकेगा।

भारत में नियुक्त इस्रायली राजदूत रोन मल्का ने कहा, ‘मैं इस इस्रायली प्रतिनिधिमंडल का भारत में नेतृत्व कर गौरवान्वित महसूस करूंगा। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भारत और इस्रायल इस संकट से दुनिया को निकालने के लिये नवोन्मेषी और किफायती हल तलाशने में साथ मिल कर काम कर सकते हैं।'

चार तकनीकें लेकर आ रहे हैं इस्रायली वैज्ञानिक

इस्रायल के ये वैज्ञानिक अपने साथ चार तकनीकें भी लेकर आ रहे हैं। इनमें से दो कोविड-19 जांच के लिए हैं। एक तकनीक किसी व्यक्ति की आवाज सुनकर बता सकती है कि वह कोरोना संक्रमित है या नहीं। वहीं चौथी तकनीक एक वायरस डिटेक्टर है जो सांस के नमूने पर रेडियो तरंगों का उपयोग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed