फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli Foreign Minister Eli Cohen to visit India news in hindi

Israeli: भारत दौरे पर आएंगे इस्राइल के विदेश मंत्री, राजनायिक संबंधों को हो रहे तीस साल

Mon, 01 May 2023 05:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 05:06 AM IST
सार

इस्राइल के राजदूत ने कहा, मार्च के अंत में संसद केसेट के  स्पीकर ने यात्रा की थी। अप्रैल माह में अर्थव्यवस्था मंत्री और अब विदेश मामलों के मंत्री भारत आ रहे हैं।

विज्ञापन
Israeli Foreign Minister Eli Cohen to visit India news in hindi
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को तीस साल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उनकी यात्रा इस्राइल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत के बाद हो रही है, जो इस साल अप्रैल में एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे। यरुशलम के पूर्व मेयर ने दिल्ली और मुंबई का दौरा किया था। मार्च के अंत में इस्राइली नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना ने भी भारत की आधिकारिक यात्रा की। जिन्होंने इस्राइली और भारत की संसदों के बीच पहले सहयोग और सूचना समझौते के आदान-प्रदान पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इस्राइल अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 

इस्राइल के प्रधानमंत्री के भारत आने की उम्मीद 
इस्राइल के राजदूत ने कहा, मार्च के अंत में संसद केसेट के  स्पीकर ने यात्रा की थी। अप्रैल माह में अर्थव्यवस्था मंत्री और अब विदेश मामलों के मंत्री भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा, इन यात्राओं में जो सामान्य बात है वह यह है कि वे भारत और इस्राइल के बीच मजबूत सहानुभूति और दोस्ती के साथ-साथ इस्राइल और दुनिया के लिए भारत के बढ़ते महत्व की समझ से प्रभावित होकर लौटते हैं। भारत-इज़राइल संबंधों के बारे में बोलते हुए राजदूत ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग गहरे भरोसे पर बने है। दोनों देशों के बीच सहयोग गहरे विश्वास पर आधारित है। इस्राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस साल के अंत तक भारत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि हम अद्भुत सहयोग का एक उदाहरण लेते हैं तो अपने वाणिज्यिक संबंधों को देखते हैं। हमने 30 वर्षों के लिए पूर्ण राजनयिक संबंध शुरू किए और जल्द ही इन संंबंधों को और भी ऊंचाई तक विकसित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed