फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   israel says never will back to pakistan on kashmir issue

इजराइल बोला, कश्मीर मुद्दे पर कभी नहीं देंगे पाकिस्तान का साथ

Sun, 20 Aug 2017 03:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
israel says never will back to pakistan on kashmir issue
Benjamin-Modi

इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी परिस्थिति में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं देगा। इजराइल ने कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। इजराइल आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


भारत के लिए मुख्य मुद्दा सीमा पार आतंक का है जो जम्मू-कश्मीर में शांति को भंग किये हुए है। इजराइल के साथ 90 के दशक के दौरान कुटनीतिक रिश्ते बनने के बाद से ही इजराइल ने भारत की स्थिति का समर्थन किया था और साथ ही कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया था।
विज्ञापन


भारत के पश्चिम एशिया के विशेषज्ञ राजेंद्र अभयांकर ने बताया कि 2003 के बाद इजराइल और पाक के बीच सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ और इजराइल ने विश्व पटल पर पाक को एक महत्वपूर्ण देश भी माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2003 में इजराइली पीएम एरियल शेरॉन के भारत का दौरा करने के बाद दिल्ली ने दोनों देशों के बीच दिपक्षीय दौरे की घोषणा की। उस वक्त इजराइल ने कश्मीर को लेकर कोई बयानबाजी और किसी भी तरह का समर्थन जाहिर नहीं किया।


वहीं, पीएम मोदी के हाल में किए गए इजराइल दौरे के बाद से ही इजराइल भारत के साथ खड़ा होता नजर आ रहा है।  इजराइली अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में कैसी भी स्थिति हो इजराइल की तरफ से कोई सवाल ही पैदा नहीं होता कि पाक को समर्थन दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed