फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Hamas war Israel ambassador to India Naor Gilon said his country will punish accused

Israel-Hamas war: भारत में इस्राइल के राजदूत बोले, उनका देश आरोपियों को करेगा दंडित; कहा- हम जीतेंगे

Sun, 08 Oct 2023 02:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 08 Oct 2023 02:08 AM IST
सार

इस्राइली दूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है कि उन्होंने संकट की इस घड़ी में इस्राइल और इस्राइली सरकार का समर्थन किया है। हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे। इस्राइल जीतेगा।
 

विज्ञापन
Israel Hamas war Israel ambassador to India Naor Gilon said his country will punish accused
इस्राइल-हमास हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। शनिवार सुबह इस्राइल पर हमास ने दनादन मिसाइल दाग दिए, जिसके बाद इस्राइल ने भी जवाबी हमले किए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 200 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं। इस बीच भारत में इस्राइल के राजदूत ने कहा कि उनका देश रॉकेट हमलों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उनका देश भविष्य के हमलों को रोकने के लिए आरोपियों को दंडित करेगा।  
विज्ञापन


कई लोगों को हमास ने मार डाला
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने शनिवार को कहा कि शनिवार सुबह इस्राइली अपने बिस्तर पर ही थे कि तभी गाजा के आतंकी संगठन हमास ने हमला कर दिया। दोनों तरफ से उसने मिसाइलें दागीं। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित कई लोगों को उन्होंने मार डाला और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस्राइल हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा। इस्राइल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और सुनिश्चित करेगा कि दुश्मन आगे कभी भी इस तरह के हमले न करे।
विज्ञापन


इस्राइल के जीतने का विश्वास
इस्राइली दूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है कि उन्होंने संकट की इस घड़ी में इस्राइल और इस्राइली सरकार का समर्थन किया है। हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे। इस्राइल जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 इस्राइलियों की मौत
इस्राइली मीडिया के अनुसार, हमास के रॉकेट हमले के कारण अब तक 200 इस्राइलियों की मौत हो गई है। वहीं, 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस्राइली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 779 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस्राइली रक्षा बलों ने हमास के खिलाफ जवाबी हमले के लिए ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया है। इस्राइली रक्षा बल कफर अजा, सडेरोट, सूफा, नाहल ओज, मैगन, बेरी और रीम सैन्य अड्डे सहित अन्य शहरों में हमास के आतंकियों का समाना कर रही है।


ऐसे हुआ इस्राइल देश का उद्भव
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ अस्तित्व में आया। वहीं दूसरी तरफ यहूदी और अरब के लोगों के बीच का मतभेद भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। ब्रिटेन  इस मसले को हल करने में सक्षम नहीं था, इसलिए उसने यह मसला संयुक्त राष्ट्र संघ में भेज दिया। इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र संघ में वोटिंग हुई और नतीजा निकला कि जहां यहूदियों की संख्या ज्यादा है ,उन्हें इस्राइल दिया जाएगा। वहीं जिस जगह पर अरब बहुसंख्यक हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिया जाएगा। तीसरा था यरूशलम, इसे लेकर काफी मतभेद थे। यहां आधी आबादी यहूदी थी और आधी आबादी मुस्लिम। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने फैसले में कहा कि इस क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण लागू होगा। यूएन के फैसले के बाद 14 मई 1948 इस्राइल का उद्भव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed