फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ishant sharma and amit mishra given awards to children

क्रिकेटर इशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 30 Mar 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिसावा Updated Wed, 30 Mar 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
ishant sharma and amit mishra given awards to children
इशांत शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

पिसावा कस्बे के सवलपुर में स्थित डीआर ग्रुप ऑफ एजूकेशन में संचालित यश ग्लोबल स्कूल का पहला स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इसमें भारतीय टीम के क्रिकेटर इशांत शर्मा और अमित मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर आए। उन्होंने ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से बच्चों का विकास होता और वो देश का नाम रोशन करते हैं।

विज्ञापन

  
समारोह को संबोधित करते हुए क्रिकेटर इशांत शर्मा ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करना चाहिए। खेलों से प्रेरणा लेना चाहिए ओर खेलों को विशेष महत्व देना चाहिए। इससे बच्चे का विकास होता है। उन्होंने लोगों को क्र्रिकेटर के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों पर विशेष ध्यान देना होता ताकि यहां पर छिपी प्रतिभा निकलने और देश का नाम रोशन करें। इस आयोजन में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में क्रिकेटर इशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मंच पर साक्षी, प्राची, प्रशांत कुमार के साथ दर्जनों स्कूल के नन्ने मुन्ने विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इस मौके पर गंगा बाबा, नौहबहार सिंह, कुशल कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रधान, नवरत्न सिंह, जगवीर सिंह प्रधान, डॉ. धर्मवीर सिंह चौहान प्रधान, गंगा शरन गुप्ता प्रधान, निरंजन लाल गुप्ता, राजू शर्मा मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के सीएमडी राजेश शर्मा और संचालन प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed