{"_id":"57d5f2504f1c1ba83031d418","slug":"is-zakir-naik-boss-of-indian-muslims-venkaiah","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या भारतीय मुसलमानों का बॉस है जाकिर नाईक: वेंकैया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या भारतीय मुसलमानों का बॉस है जाकिर नाईक: वेंकैया
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 07:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार पर लगाए गए विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाईक के आरोपों को ‘एकदम निराधार’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि वह मजहब का सहारा ले रहे हैं। नायडू ने उनसे यह भी सवाल किया कि क्या नाईक भारतीय मुसलमानों के बॉस हो गए हैं।
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘क्या नाईक सभी भारतीय मुसलमानों के आका हो गए हैं? वह कैसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। उन्हें अपनी आलोचना का ही जवाब देना चाहिए, मुस्लिमों का उनसे क्या लेना-देना है।’ नाईक ने मुंबई में शनिवार को जारी चार पन्ने के पत्र में सरकार से सवाल किया था कि क्या उन्होंने ‘डॉ. टेरर’ का ठप्पा पाने के लिए ही इतना काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का सरकार से तार्किक जवाब भी मांगा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘वह कुछ गलत करते हैं तो सरकार कार्रवाई करेगी ही। जब कुछ नहीं सूझता है तो क्या आप धर्म की आड़ लेने का प्रयास करेंगे। यह बचाव का एक नया तरीका और तकनीक है।’
विज्ञापन