फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is Rahul Gandhi sleeps in Lok Sabha during debate on Gujarat Dalit assault?

क्या संसद में सो रहे थे राहुल गांधी, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

Wed, 20 Jul 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
Is Rahul Gandhi sleeps in Lok Sabha during debate on Gujarat Dalit assault?
- फोटो : ani
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं। ताजा मामला उनके संसद में सोने को लेकर सामने आया है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि राहुल गांधी संसद में सोते नजर आ रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के साथ ही कांग्रेस एक बार फिर बैकफुट पर आ गई। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी सो नहीं रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये कोई स्लीपिंग-वीपिंग नहीं थी। इतने शोरशराबे में कोई सो सकता है।

रेणुका चौधरी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बाहर इतनी भयंकर धूप है तो अंदर जाते हैं तो ठंड में हम आंख बंद कर लेते हैं ताकि जो आंखों में जलन हो रही उसमें थोड़ा आराम मिल जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंख बंद करने से इसमें माइस्चर आ जाता है, राहत मिलती है और आप बोल रहे सोते हैं। रेणुका ने कहा कि ये कोई तरीका है। देश में और सारा काम है उसे देख लीजिए आप।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में दलित पिटाई मामले को लेकर दोनों सदनों में हुआ हंगामा

Is Rahul Gandhi sleeps in Lok Sabha during debate on Gujarat Dalit assault?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर ताजा विवाद तब सामने आया जब बुधवार को लोकसभा में गुजरात के उना में हुई दलित पिटाई मामले पर चर्चा हो रही थी।

इस मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दे रहे थे। इसी दौरान टीवी फुटेज में राहुल गांधी की तस्वीरें सामने आई। जिसमें ऐसा लगा कि उन्होंने आंखें बंद कर रखी हैं। बस इसी तस्वीर पर विवाद गहरा गया।

सुनिए क्या कहा कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने:-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed