फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   irctc special train time table Indian railway special train starts from tomorrow for Delhi up Bihar: Migrant Crisis Check New Routes

सुविधा: दिल्ली से यूपी-बिहार वालों के लिए आज से गुरुवार तक चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेन, यहां जानें रूट और टाइम टेबल

Tue, 20 Apr 2021 03:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 03:23 PM IST
सार

दिल्ली में लागू एक हफ्ते के लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिक एक बार फिर अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं। प्रवासी श्रमिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
irctc special train time table Indian railway special train starts from tomorrow for Delhi up Bihar: Migrant Crisis Check New Routes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के चलते एक बार फिर राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ाईं गईं हैं। दिल्ली में लागू एक हफ्ते के लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिक एक बार फिर अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं। प्रवासी श्रमिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे प्रशासन मंगलवार रात ही पटना के लिए विशेष ट्रेन 04482 चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल की रात 11:15 बजे चलेगी और बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे पटना के पास राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और सेकंड क्लास के ही डिब्बे होंगे। यह गाड़ी रास्ते में कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, मुगलसराय या पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा पटना जंक्शन में रुकेगी। 
विज्ञापन


आनंद विहार से खगड़िया के लिए आज रात निकलेगी ये ट्रेन
उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, समर स्पेशल के नाम से चलने वाली एक ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से आज यानी मंगलवार रात में 11:15 सहरसा के लिए रवाना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, 04474 आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा समर स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 20.04.2021 को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात में 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। रास्ते में यह विशेष रेलगाड़ी अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐश बाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया तथा मानसी स्टेशनों पर ठहरेगी।




भागलपुर के लिए कल निकलेगी यह ट्रेन
पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, जमालपुर आदि जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी उत्तर रेलवे ने एक विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04476 नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 21 अप्रैल को नई दिल्ली से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम में 07:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। रास्ते में यह विशेष रेलगाड़ी कानपुर सेंट्रल, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जं0 या मुगलसराय, पटना, पटना साहिब, फतुआ, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, किउल, कजरा, अभयपुर, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर तथा सुलतानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी।

कल रवाना होगी रक्सौल के लिए विशेष ट्रेन

रेलवे ने कल यानी 21 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल के लिए एक विशेष ट्रेन 04478 चलाने की घोषणा की है। यह गाड़ी रात में 11:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन 23 अप्रैल को तड़के 4 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी जंक्शन, रुदौली, फैजाबाद, अयोध्या, गोसाईगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औरनिहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, बलिया, छपरा, कानपुर, सुरेमानपुर, छपरा, दिघवाड़ा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी।

22 अप्रैल को दरभंगा के लिए निकलेगी ये ट्रेन
दिल्ली से दरभंगा के लिए 22 अप्रैल को एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन नंबर 04480 नई दिल्ली से 22 अप्रैल की रात 11:55 पर चलेगी और अगले दिन रात में 10:45 पर दरभंगा पहुंच जाएगी। इस गाड़ी में सिर्फ स्लीपर और सेकंड क्लास के डिब्बे लगेंगे। रास्ते में यह मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जंक्शन, भाटपार रानी, मैरवा, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, ढोली, समस्तीपुर, हायाघाट और लहेरिया सराय स्टेशन पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed