फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Irani gang pelted stones at police team, three policemen injured; Case against 35, four in custody

Maharashtra: ईरानी गैंग ने पुलिस टीम पर किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल; 35 के खिलाफ केस, चार हिरासत में

Thu, 05 Dec 2024 03:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: बशु जैन Updated Thu, 05 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

मुंबई पुलिस की एक टीम बुधवार रात 9:30 बजे अंबिवली क्षेत्र में एक आपराधिक मामले में आरोपी 20 वर्षीय ओने लाला ईरानी को पकड़ने गई थी। जब पुलिस ने उसको हिरासत में लिया तो लोगों के एक समूह ने अंबिवली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस पर हमला कर दिया। समूह में शामिल महिलाओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। जबकि दो कांस्टेबलों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
Irani gang pelted stones at police team, three policemen injured; Case against 35, four in custody
पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आपराधिक मामले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुख्यात ईरानी गैंग के सदस्यों ने बुधवार रात को हमला कर दिया। हमलवारों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। इसमें मुंबई पुलिस के एक अधिकारी और दो कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने ठाणे से 30 किमी दूर अंबिवली क्षेत्र में आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मगर जब पुलिस पर पत्थर फेंके गए तो आरोपी हिरासत से भाग गया। मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम बुधवार रात 9:30 बजे अंबिवली क्षेत्र में एक आपराधिक मामले में आरोपी 20 वर्षीय ओने लाला ईरानी को पकड़ने गई थी। जब पुलिस ने उसको हिरासत में लिया तो लोगों के एक समूह ने अंबिवली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस पर हमला कर दिया। समूह में शामिल महिलाओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। जबकि दो कांस्टेबलों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


ईरानी गैंग की ओर से किए गए पथराव के चलते रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। रेलवे का टिकट बुकिंग कार्यालय भी तहस-नहस हो गया।एक घायल पुलिसकर्मी की ओर से की गई शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने उनकी टीम के सदस्यों की हत्या करने तथा आरोपियों को उनकी गिरफ्त से छुड़ाने के इरादे से उन पर पत्थर फेंके। शिकायत पर खड़कपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और बाद में इसे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की कल्याण इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि घटना अंबिवली रेलवे स्टेशन परिसर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अंबिवली रेलवे स्टेशन के पास ईरानी बस्ती के 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। चार को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। रेलवे अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कल्याण जीआरपी घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed