फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran US Tension India tells all Indian Airlines to avoid airspace of Iran, Iraq and Gulf

अमेरिका-ईरान तनाव पर भारत: ईरानी और इराकी वायुक्षेत्र में जाने से बचें, यात्रा सलाह जारी

Wed, 08 Jan 2020 10:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 08 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Iran US Tension India tells all Indian Airlines to avoid airspace of Iran, Iraq and Gulf
Air India - फोटो : अमर उजाला

ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमले के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका, मलयेशिया, सिंगापुर और चीन के बाद भारत भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान-इराक और खाड़ी देशों के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से अपील की है कि वे इराक की यात्रा न करें।

विज्ञापन


बढ़ सकता है हवाई किराया
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय विमान कंपनियां अब ईरानी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से बचने के लिए अपनी उड़ानों का रास्ता बदल सकती हैं। इसके पहले भी जून 2019 में भारत के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने ईरान के ऊपर से उड़ान न भरने का फरमान जारी किया था। इसका सीधा असर किराए पर पड़ेगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जारी की यात्रा सलाह, ईराक जाने से बचने को कहा
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इराक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली अधिसूचना जारी होने तक इराक की सभी गैर-आवश्यक यात्रा से बचें। इराक में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें और इराक के अंदर यात्रा करने से बचें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने आगे कहा कि बगदाद में मौजूद हमारा दूतावास और एरबिल का वाणिज्य दूतावास इराक में रहने वाले भारतीयों को सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सामान्य रूप से काम करना जारी रखेंगे।

अमेरिका ने लगाया उड़ान प्रतिबंध
बता दें कि अमेरिका ने अपने यहां पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया। 


एफएए ने एक बयान में कहा कि आज रात नोटिस जारी कर अमेरिकी असैन्य उड़ान संचालकों के विमान संबंधी प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया। इसमें इराक, ईरान के हवाई क्षेत्र पर और अरब की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के जल क्षेत्र पर संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed