फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran President on a three day visit to India

आज से तीन दिन के भारत दौरे पर ईरान के राष्ट्रपति, चाबहार पोर्ट पर होगी चर्चा

Thu, 15 Feb 2018 08:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Iran President on a three day visit to India
Iran President

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय भारत दौरे पर होंगे। इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत होगी।  इनमें खासतौर से चाबहार पोर्ट के दूसरे चरण पर बातचीत होगी। बीते साल दिसंबर महीने में चाबहार पोर्ट के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


यह पोर्ट रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके जरिये भारत पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश किए बगैर अफगानिस्तान के साथ मध्य एशिया के देशों से सीधा संपर्क जोड़ पाएगा। विदेश मंत्रालय ने रूहानी की भारत यात्रा की जानकारी देते हुए इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय मामलों के अलावा इंटरनेशनल मामलों पर भी बातचीत होगी। खासतौर पर भारत आतंकवाद के मामले को लेकर अपने रुख पर ईरान का समर्थन हासिल करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ सकता है कुलभूषण मामला
पाकिस्तान में फांसी की सजा पाए कुलभूषण जाधव के मामले में भी इस दौरे पर चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान पर जाधव का ईरान से अपहरण करने का आरोप लगाया है। जाधव का ईरान में व्यापार था। भारत इस मामले में ईरान के हस्तक्षेप की भी गुंजाइश तलाशेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed