{"_id":"59c55b3f4f1c1b25688b5f1f","slug":"iqbal-kaskar-disclosed-dawood-s-wife-come-india-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा- एक साल पहले दाऊद की पत्नी आई थी भारत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा- एक साल पहले दाऊद की पत्नी आई थी भारत
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद नए राज खोल रहा है। अब उसने एक नया खुलासा किया है कि पिछले कुछ वर्षों से दाऊद को गैंगरीन और अन्य कई बीमारियां हो गई हैं।
इसके चलते वह कारोबार में अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहा है। ऐसे में अब दाऊद की पत्नी मेहजबीन शेख सारा कारोबार संभाल रही है। इकबाल कासकर ने खुलासा किया कि वह पिछले साल भारत आई थी।
इकबाल कासकर ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि पिछले कुछ वर्षों से वह दाऊद के संपर्क में कम लेकिन दाऊद की पत्नी के संपर्क में अधिक रहा है। मेहजबीन शेख उर्फ जुबेना जारीन पिछले साल अपने पिता सलीम कश्मीरी से मिलने भारत आई थीं, लेकिन कश्मीरी और उसके परिवार से मिलने के बाद वह चुपचाप यहां से चली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इकबाल कासकर का खुलासा- कराची में रह रहा है दाऊद, पाकिस्तान में हैं 4 ठिकाने
मुंबई पुलिस के शार्प शूटर रहे प्रदीप शर्मा ने फिर से वर्दी पहनने के बाद चार दिन पहले दाऊद के भाई इकबाल कासकर सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से डी कंपनी के कारोबार की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। अनीस भारत सहित दक्षिण अफ्रीका तथा अमेरिका के कुछ शहरों में ड्रग्स सप्लाई का कारोबार भी संभालता है और उसके निर्देश पर ही भारत का कारोबार चलता है। लेकिन, सभी का रिमोट कंट्रोल दाऊद की पत्नी मेहजबीन के पास ही है।
डी कंपनी का नाशिक कनेक्शन
मेहजबीन एक वर्ष पहले नाम बदलकर फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत आई थी और नासिक में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह में भी शामिल हुई थी। कासकर के इस कबूलनामे के बाद डी कंपनी का नासिक कनेक्शन और उसके गुर्गों की खोज शुरू हो गई है। यह भी पड़ताल किया जा रहा है कि नाशिक शादी समारोह के तार कहां-कहां तक और किससे जुडे़ हैं।

One of his relatives involved in criminal activities in Nasik, we will investigate it: DCP A Trimukhe (Crime branch,Thane) on #IqbalKaskar pic.twitter.com/Bc45juttRY
— ANI (@ANI) September 22, 2017