{"_id":"59c3c4124f1c1b37688b5bc7","slug":"iqbal-kaskar-disclosed-dawood-s-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबाल कासकर का खुलासा- कराची में रह रहा है दाऊद, पाकिस्तान में हैं 4 ठिकाने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इकबाल कासकर का खुलासा- कराची में रह रहा है दाऊद, पाकिस्तान में हैं 4 ठिकाने
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस की हिरासत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के छोटे भाई ने दाऊद के ठिकानों के बारे में खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल कासकर ने दाऊद के चार ठिकानों के बारे में ठाणे पुलिस को बताया है।
इकबाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई दाऊद के पाकिस्तान में चार ठिकानें हैं और इस वक्त दाऊद कराची में रह रहा है। दाऊद के बारे में और जानकारी के लिए मुंबई पुलिस और आईबी मिलकर इकबाल कासकर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इकबाल को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बीते सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया।
बता दें कि इकबाल कासकर पर एक बिल्डर से उगाही की धमकी देने का आरोप है। इकबाल कासकर गैंग के कुछ लोगों ने एक बिल्डर को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
इकबाल कासकर मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रहता है और प्रापर्टी का बिजनेस करता है। कहा जाता है कि इकबाल अपने भाई डॉन दाऊद इब्राहिम की धौंस देकर लोगों को धमकाता था लेकिन, कभी सीधे तौर पर वह पकड़ में नही आया। लेकिन, सबूत हाथ लगने के बाद एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने सोमवार की रात इकबाल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
Yes he (Iqbal Kaskar) did say that: DCP Abhishek Trimukhe (crime branch, Thane) on Dawood Ibrahim being in Pakistan pic.twitter.com/q7Z514LFP7
— ANI (@ANI) September 21, 2017विज्ञापन