नियुक्ति : आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक
आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और वह पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को 2 साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और वह पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। बता दें कि वर्तमान में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा सीबीआई निदेशक का प्रभार संभाल रहे हैं। सिन्हा को यह प्रभार ऋषि कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद सौंपा गया था।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
IPS Subodh Kumar Jaiswal has been appointed as Director of Central Bureau of Investigation (CBI) for a period of 2 years pic.twitter.com/jFGwZbOen4
— ANI (@ANI) May 25, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक के चयन के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता की थी। प्रधानमंत्री के अलावा समिति के दो अन्य सदस्य लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन्ना भी उपस्थित थे। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई।