{"_id":"587560994f1c1b912bba7f92","slug":"ioa-canceled-appointments-of-chautala-and-kalmadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए ने कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्तियां रद्द कीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईओए ने कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्तियां रद्द कीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघर ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर सोमवार की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी। आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में खेल मंत्रालय को सूचित किया कि कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाए जान के फैसले को सोमवार को आईओए सदस्यों ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
जवाब में फैसला रद्द किए जाने की वजह बताई गई। इसके बाद खेल मंत्रालय ने साफ किया कि आईओए पर लगा प्रतिबंध फैसला वापस नहीं लिए जाने तक था। इस बात का अमर उजाला ने ही एक दिन पहले खुलासा किया था कि आईओए सदस्यों ने कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को फैसले की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी गई। हालांकि सूत्रों का दावा है कि जवाब का महज ड्राफ्ट तैयार किया गया है, इसे मंत्रालय को आधिकारिक रूप से नहीं भेजा गया है। मंत्रालय को दिए जाने वाले जवाब में कहा गया है कि 27 दिसंबर को चेन्नई में किए गए इस फैसले को रद्द किया जाता है।
विज्ञापन