फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Investigation into Ahmedabad plane crash intensified, civil aviation safety discussed in high level meeting

Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज, उच्च स्तरीय बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

Mon, 16 Jun 2025 08:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हुई। दुर्घटना की जांच के लिए गठित की गई उच्च स्तरीय समिति ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
 

विज्ञापन
Investigation into Ahmedabad plane crash intensified, civil aviation safety discussed in high level meeting
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। सोमवार को विमान हादसे की जांच के लिए गठित की गई उच्च स्तरीय समिति ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता वाली समिति ने विमान दुर्घटना के संभावित कारणों के बारे में अलग-अलग हितधारकों की बात सुनी। इस दौरान विमान हादसे को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर बात की। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रतिभागियों ने विमान हादसों के संभावित कारणों और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एसओपी बनाने पर बात की। सोमवार को हुई बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, खुफिया ब्यूरो, गुजरात सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रतिनिधि शामिल थे। समिति ने तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आप लोगों ने भारतीय पासपोर्ट की छवि खराब की', डंकी एजेंट को अग्रिम जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी एजेंसी ने भी जांच शुरू की, विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया
अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने भी एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच शुरू की है। कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। अफसरों ने बताया कि विमान अमेरिका में बना है, इसलिए अमेरिकी एनटीएसबी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत घटना की जांच कर रहा है। पिछले दो दिनों से कई विदेशी विशेषज्ञ दुर्घटना स्थल पर सुराग खोजने के लिए मलबे की जांच करते देखे गए।


हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो भी कर रहा विमान हादसे की जांच
हादसे की जांच हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है, जो विमानन मंत्रालय के अधीन आता है। रविवार को विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की थी। 

ये भी पढ़ें: 'घटना को ताकत में बदलकर बनानी होगी अधिक सुरक्षित एयरलाइन', कर्मियों से बोले एअर इंडिया के चेयरमैन

विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत
लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर यह विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर के छात्रावास से टकरा गया। हादसे में 242 में 241 की मौत हो गई। जबकि मात्र एक यात्री जीवित बच पाया। इस हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हुई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed