फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Museum Day: Osmanabad Museum in Maharashtra to be shifted to a new large building

महाराष्ट्र: नई इमारत में स्थानांतिरत होगा उस्मानाबाद संग्रहालय, 45000 कलाकृतियों की होगी क्षमता

Tue, 19 May 2020 01:07 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 May 2020 01:07 PM IST
सार

  • उस्मानाबाद जिले में स्थित रामलिंगप्पा लामतुरे संग्रहालय को नई इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा
  • इस इमारत में 45,000 ऐतिहासिक कलाकृतियां प्रदर्शित करने की क्षमता 
  • उस्मानाबाद सातवाहन काल के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र था

विज्ञापन
International Museum Day: Osmanabad Museum in Maharashtra to be shifted to a new large building
उस्मानाबाद संग्रहालय - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित रामलिंगप्पा लामतुरे संग्रहालय को जल्द ही एक नई बड़ी इमारत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसमें लगभग 45,000 ऐतिहासिक कलाकृतियां प्रदर्शित करने की क्षमता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य के पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ तेजस गार्गे ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को बताया कि यह महाराष्ट्र में सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक होगा। संग्रहालय में अभी लगभग 25,000 कलाकृतियां हैं।
विज्ञापन



एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से केवल 1,100 कलाकृतियां ही प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं, जो काफी प्राचीन समय की हैं। इनमें से अधिकतर उस्मानाबाद के टेर गांव में खुदाई से निकली हुई हैं। उस्मानाबाद सातवाहन काल के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्गे ने कहा कि राज्य सरकार ने संग्रहालय के लिए 16 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नई इमारत निर्माणाधीन है, जिसमें लगभग 45,000 कलाकृतियों को प्रदर्शित करने की क्षमता होगी। संग्रहालय अगले तीन से पांच वर्ष में आगंतुकों के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्राचीन काल की कलाकृतियों का एक विशेष संग्रह होगा, जिनमें ज्यादातर सातवाहन काल के होंगे।


उन्होंने कहा कि संग्रहालय टेर के एक बहुत समृद्ध उत्खनन स्थल पर स्थित है। यहां हमें इतिहास के शुरुआती दौर में इस क्षेत्र और रोमन साम्राज्य के बीच व्यापार के सबूत मिले हैं। यह निश्चित रूप से इतिहास के छात्रों के लिए एक अध्ययन केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed