फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Day Against Nuclear Tests: Officially Nine countries have nuclear weapons, How many weapons have India

दुनिया आज मना रही ‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’, अब तक 9 देशों ने हासिल किए हैं परमाणु हथियार

Sat, 29 Aug 2020 07:58 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 29 Aug 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
International Day Against Nuclear Tests: Officially Nine countries have nuclear weapons, How many weapons have India
परमाणु हथियार - फोटो : File Photo

आज दुनिया ‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’ के तौर पर मना रही है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2009 को हुई, जब संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने 29 अगस्त को इस दिन के तौर पर मनाने की सहमति व्यक्त की। हाल ही में, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा था, परमाणु हथियार देश को सुरक्षा की गारंटी देते हैं। 

विज्ञापन


इस बयान के बाद काफी बवाल मच गया था। दुनियाभर के कई देशों का मानना है कि राष्ट्रों को परमाणु हथियारों की लालसा को छोड़ कर मानवता की भलाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि, फिर भी कुछ ऐसे देश हैं, जो लगातार इस बात को दरकिनार कर परमाणु हथियारों की होड़ में शामिल होना चाहते हैं। 
विज्ञापन



आधिकारिक तौर पर दुनिया के 9 देश परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र हैं। कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने इन हथियारों को हासिल कर लिया है या फिर इसे पाने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। ये देश इस बात से बिल्कुल बेफ्रिक होकर परमाणु हथियारों के रास्ते पर चल दिए है कि इन हथियारों के चलते ही दुनिया तबाही के मुहाने पर आ खड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु हथियारों के दंश से दुनिया को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1962 में एक कमीशन को तैयार किया। इसके बाद 1970 में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का खाका तैयार हुआ। इसमें इस बात का उल्लेख किया गया कि दुनिया के पांच देशों के अलावा कोई भी देश परमाणु शक्ति को हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा। अब तक 93 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • किन देशों के पास कितने परमाणु हथियार
देश परमाणु हथियार
रूस 6,800
अमेरिका 6,550
फ्रांस     300
चीन 270
ब्रिटेन     215
पाकिस्तान 130 से 140
भारत     120 से 130
इस्राइल  80
उत्तर कोरिया 10 से 20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed