फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internal discord in Congress as soon as consensus is reached on seat sharing in MVA, know about it

Lok Sabha Polls: MVA में सीट बंटवारे पर सहमति बनते ही कांग्रेस में अंदरूनी कलह, जानें नाखुश नेताओं ने क्या कहा

Tue, 09 Apr 2024 05:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

महा विकास अघाड़ी ने भले ही सीट बंटवारे को लेकर आम सहमति बन गई हो, लेकिन इस घोषणा के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई कांग्रेस के कुछ नेता इस फैसले से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Internal discord in Congress as soon as consensus is reached on seat sharing in MVA, know about it
नाना पटोले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव पास आते ही राजनीतिक दलों के भीतर हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ भाजपा लगातार ताबड़तोड़ रैलियों को आयोजित कर रही है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया भी सत्तारूढ़ दल को आड़े हाथ ले रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र की राजनीति में सीट बंटवारे को लेकर एक बड़ा एलान हुआ है। महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। हालांकि इस फैसले को लेकर कहीं-न-कहीं कांग्रेस के भीतर विरोध के सुर ऊंचे हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 

मुंबई कांग्रेस इस फैसले से परेशान- युवराज मोहिते
महा विकास अघा़ड़ी के सीट बंटवारे की घोषणा पर कांग्रेस नेता युवराज मोहिते ने कहा कि हम महाराष्ट्र में एमवीए के रूप में लड़ रहे हैं, लेकिन इस घोषणा से मुंबई कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि एलान के बाद से मुंबई के कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान है, क्योंकि हमने तीन सीटें मांगी थीं और हमने उन ही सीटों पर दावा किया था जो कांग्रेस के गढ़ थे। महा विकास अघाड़ी का मतलब यह नहीं है कि आप मुंबई कांग्रेस का अपमान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा- नाना पटोले
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में आत्मसमर्पण नहीं किया है बल्कि एक कदम पीछे लिया है क्योंकि बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।  पटोले का बयान तब आया जब कांग्रेस द्वारा सांगली और भिवंडी जैसी सीटें छोड़ने पर राज्य इकाई में स्पष्ट असंतोष था। सीट-बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमने एक कदम पीछे लिया, हमने आत्मसमर्पण नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। हमने उन सीटों को हासिल करने की पूरी कोशिश की जहां हमारी जीत की अच्छी संभावना थी। लेकिन बातचीत को बहुत आगे नहीं बढ़ाया जा सकता क्योंकि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

कांग्रेस छोड़ राजू वाघमारे ने शिवसेना का थामा दामन
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गये। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि पार्टी को उनके अनुभव से फायदा होगा। उन्होंने घोषणा की कि वाघमारे शिवसेना के उपनेता और प्रवक्ता होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए राजू वाघमारे ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान सांगली और भिवंडी लोकसभा सीटों पर मजबूत दावा करने में कांग्रेस की विफलता के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम और चिंताएं पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि शिंदे की कार्यशैली को देखने के बाद उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी परवाह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed